#हादसा

October 3, 2025

हिमाचल: 9 साल के मासूम ने खो दिया पिता, समारोह से लौटते ट्रक से टकराई शिक्षक की बाइक

समारोह से लौटते घर के पास ही खड़े ट्रक से टकरा गई बाइक

शेयर करें:

JBT Teacher bike Accident

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। इस सड़क हादसे ने ना सिर्फ एक पत्नी से उसका सुहाग छीन लिया, बल्कि एक नौ साल के मासूम के सिर से सदा के लिए पिता का साया भी उठ गया है। शख्स की मौत की खबर जैसे ही उसके घर पहुंची, तो कोहराम मच गया, बूढ़ी मां और पत्नी इस खबर को सुनते ही बेसुध हो गई हैं।

जेबीटी शिक्षक की दर्दनाक मौत

यह दर्दनाक सड़क हादसा नादौन पुलिस थाना क्षेत्र के तहत हुआ है, जिसने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया है। ढाबे के सामने खड़े ट्रक से बाइक टकराने के कारण गंभीर रूप से घायल जेबीटी अरविंद पटियाल उर्फ आशु (43) ने इलाज के दौरान टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतक राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुतडियाल में जेबीटी अध्यापक के रूप में कार्यरत थे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: ट्रक में तीन लोगों ने पी शराब, फिर एक का रस्सी से घों*ट दिया गला, झाड़ियों में फेंकी देह

खड़े ट्रक से टकरा गई थी बाइक

जानकारी के अनुसार अरविंद गुरुवार देर रात लगभग 11 बजे किसी समारोह से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह जलाड़ी के पास स्थित ढाबे के सामने पहुंचे, बाइक ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। हादसे की आवाज सुनकर आस-पास के लोग और परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अरविंद को नादौन नागरिक अस्पताल ले गए। स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उन्हें डॉ राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें :  हिमाचल : 19 वर्षीय विवाहिता ने उठाया गलत कदम, महज 10 दिन पहले बनी थी मां- सदमे में पति

उपचार के दौरान तोड़ा दम

आज शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे अरविंद ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। ग्राम पंचायत जलाड़ी के प्रधान जगमोहन ने बताया कि सुबह ही उन्हें इस हादसे की जानकारी मिली। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर भेजी गई और छानबीन जारी है। बताया जा रहा है कि मृतक अरविंद का घर हादसे वाली जगह से मात्र 200 मीटर की दूरी पर स्थित था। पोस्टमार्टम के बाद उनका शव परिजनों को सौंपा गया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पहली बार तय होंगे फ्लड जोन, यहां निर्माण किया तो नहीं मिलेगी आपदा राहत


अरविंद के घर में उनकी माता के अलावा पत्नी और क नौ साल का बेटा भी है। इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। स्थानीय लोग और स्कूल के शिक्षक समुदाय इस घटना से सदमे में हैं। अध्यापक की जिम्मेदार और सुलझी हुई छवि के कारण उनके आकस्मिक निधन ने पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा और वाहनों की गति पर विशेष ध्यान देने की अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह के दर्दनाक हादसों को रोका जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख