#हादसा

April 22, 2026

हिमाचल में पत्थर से टकराई कार: अचेत पिता को उठा कर अस्पताल पहुंचा घा.यल बेटा; पर हो गई थी देर

बीमार पिता को कार में अस्पताल ले जा रहा था बेटा, रास्ते में हो गया हादसा

शेयर करें:

Hamirpur Accident News

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश की सड़कों पर आए दिन हो रहे सड़क हादसे ना जाने कितने घरों को उजाड़ चुके हैं। ऐसा ही एक और दर्दनाक सड़क हादसा अब हिमाचल के हमीरपुर जिला में हुआ है। जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक बेटा अपने बीमार पिता को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में हुए दर्दनाक हादसे ने बेटे से उसके पिता को हमेशा के लिए छीन लिया। बेटे की आंखों के सामने ही पिता ने दम तोड़ दिया, जिससे पूरे परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

बीमार पिता को अस्पताल ले जा रहा था बेटा

जानकारी के अनुसार प्रेम चंद पिछले कुछ समय से पेट दर्द से परेशान थे। बुधवार सुबह उनका बेटा दीक्षित उन्हें कार में बैठाकर इलाज के लिए हमीरपुर अस्पताल लेकर जा रहा था। सुबह का समय था, घर से उम्मीद के साथ निकले पिता-पुत्र को क्या पता था कि यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मोड़ बन जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार का बड़ा कदम: केंद्र के अधीन 4 पावर प्रोजेक्ट्स को वापस लेगा हिमाचल, तेज की प्रक्रिया

सड़क किनारे पड़े पत्थर से टकराई कार

जैसे ही उनकी कार गसोती खड्ड पुल के समीप पहुंची, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सड़क किनारे पड़े एक बड़े पत्थर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और प्रेम चंद गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गए। बेटे को भी चोटें आईं, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बाईपास पर पलटी तेज रफ्तार कार, 14 साल के लड़के की मौ*त- दूसरे की हालत नाजुक

घायल बेटे ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया पिता

हादसे के बाद घायल बेटे ने किसी तरह खुद को संभाला और अपने अचेत पिता को लेकर तुरंत मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचा। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्रेम चंद को मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही बेटे के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिस पिता को वह बचाने निकला था, उसे वह खो चुका था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : जिंदा महिला को रिकॉर्ड में किया मृत घोषित, सहारा पेंशन भी की बंद-सरकार से सवाल

गांव में पसरा मातम

सुबह.सुबह हुए इस हादसे ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर से पिता इलाज की उम्मीद लेकर निकले थे, वहां अब सन्नाटा और मातम पसरा हुआ है। हर कोई इस दुखद घटना को सुनकर स्तब्ध है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 8 साल से कोमा में संजीव, सरकार ने बंद की सहारा योजना- पत्नी ने हाथ जोड़कर मांगी मदद

पुलिस जांच में जुटी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि सड़क पर एक पल की चूक भी जिंदगी भर का दर्द दे सकती हैकृऔर कभी-कभी तो पूरी जिंदगी ही छीन लेती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख