#हादसा

January 21, 2025

हिमाचल: घर के बाहर खेल रही थी मासूम- उठाकर ले गया बाघ, मां ने ऐसे बचाई बच्ची

बाघ ने 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया

शेयर करें:

shimla news

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित चौपाल में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक बाघ ने 5 साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। बता दें कि यह घटना शाम करीब 7 बजे की है जब बच्ची अपने घर से बाहर निकली थी। बाघ ने बच्ची को घात लगाकर हमला किया और उसे उठा ले गया। 

मां ने मारी चीख

इसी घटना के तुरंत बाद बच्ची की मां की चीख-पुकार शुरू हुई जिसे सुनकर बाघ ने बच्ची को कुछ दूर छोड़ दिया और मौके से भाग गया। बता दें कि बाघ के हमले में बच्ची की पीठ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: फेसबुक लिंक से व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा, 82 लाख की ठगी कर गए शातिर

बच्ची का चल रहा इलाज

बच्ची को तुरंत इलाज के लिए नेरवा अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन इस हमले ने इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है।

क्या है पूरी घटना

यह घटना चौपाल के चंजाल पुल इलाके की है। बता दें कि यहां नेपाली मूल के प्रकाश अपनी पत्नी और बेटी अनुषा के साथ ढारे में रहते हैं और सेब के बागवान जगदीश ठाकुर के लिए काम करते हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची शाम के समय शौच के लिए ढारे से बाहर निकली थी, तभी बाघ ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची की मां की सूझबूझ और शोर मचाने की वजह से बड़ा हादसा टल गया, जिससे बाघ बच्ची को छोड़कर भागने को मजबूर हुआ।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज रात बदलेगा मौसम- 2 दिन होगी बर्फबारी, अलर्ट जारी

बाघ को पकड़ने की मांग

इस घटना के बाद, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि पिंजरा लगाकर बाघ को पकड़ने से इस तरह के हादसों की पुनरावृत्ति रोकी जा सकती है। लोग सुरक्षा की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों से उचित कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख