#हादसा

April 21, 2025

हिमाचल: सड़क से लुढ़की टैक्सी कार पर जा गिरी, अंदर बैठा था चालक

दोनों पक्षों में हुआ समझौता, पुलिस के पास नहीं पहुंचा मामला

शेयर करें:

Chamba Taxi car

चंबा। हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर छोटी सी लापरवाही बड़े हादसे का रूप ले लेती है। ऐसा ही कुछ हिमाचल के चंबा जिला में भी हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित हो गई और एक सड़क से नीचे लुढ़क कर दूसरी सड़क पर खड़ी कार के ऊपर जा गिरी। इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुए है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

चालक को आई चोटें

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिला के पठानकोट-चंबा-भरमौर एनएच पर नैनी खड्ड में हुआ है। यहां एक टैक्सी कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क कर दूसरी सड़क पर ऊलटी होकर वहां खड़ी दूसरी कार पर जा गिरी। इस हादसे में कार चालक को मामूली चोटें आई हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बोलेरो में ठूंस-ठूंस कर भरे थे 26 लोग, गहरी खाई में गिरी; चीखों से दहल उठा क्षेत्र

सवारी छोड़ लौट रहा था टैक्सी चालक

बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक चुराह से कुछ लोगों को पठानकोट रेलवे स्टेशन छोड़ने गया था। चालक सवारियों को छोड़ कर देर रात को वापस लौट रहा था। जब रात करीब दो बजे चालक नैनीखड्ड में पहुंचा तो चालक ने अचानक से टैक्सी पर से अपना नियंत्रण खो दिया और टैक्सी सड़क से नीचे दूसरी सड़क पर खड़ी कार पर जा गिरी। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया

दोनों पक्षों में हुआ समझौता

इस हादसे में टैक्सी चालक को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं दोनों वाहनों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि आज सुबह दोनों पक्षों में समझौता होने के चलते यह मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा। टैक्सी चालक ने अपनी गलती मानते हुए दूसरी कार को हुए नुकसान की भरपाई करना स्वीकार कर लिया है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख