राजनीति

#हादसा

January 20, 2025

हिमाचल: पावर प्रोजेक्ट में टूटी चट्टान, तीन मजदूर नीचे आए- दो गंभीर

चंबा के हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में दर्दनाक हादसा

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal chamba power project labour stone fallen

चंबा। हिमाचल प्रदेश के आकांक्षी जिला चंबा में रोजगार का साधन बने हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर जिला के सैंकड़ों युवक अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं। मगर कई बार कामगार अपनी जान को जोखिम में डालने से भी गुरेज नहीं करते हैं और अपने प्राणों से हाथ धो बैठते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा चंबा के चुराह में पेश आया है। जहां हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में काम कर रहे कामगारों पर पहाड़ी से पत्थर गिरने शुरू हुए और तीन मजदूर उसी के नीचे दब गए, जिसमें से एक युवक की मौत भी हो गई है। वहीं, दो अन्य कामगार घायल हो गए हैं।

अचानक पहाड़ी से गिरने लगे पत्थर

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चंबा के तहत आते उपमंडल चुराह के चांजू में बन रहे हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट की बियर साइट पर यह दर्दनाक हादसा उस समय पेश आया जब कामगार शुक्रवार को दोपहर के समय काम करने में जुटे हुए थे। इस दौरान अचानक पहाड़ी से पत्थर गिराने शुरू हो गए।

एक की मौत, दो हुए घायल

पत्थर गिरते ही कामगारों में अफरातफरी मच गई। सभी कामगार जान बचाने के चलते सुरक्षित स्थानों की तरफ भागे, लेकिन इस बीच एक कामगार बुरी तरह पत्थर की चपेट में आ गया। इससे से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।  जबकि अन्य दो कामगार जख्मी हो गए। इसके बाद अन्य सुरक्षित कामगारों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। फिर मृत व चोटिल कामगारों को एंबुलेंस के जरिए नागरिक अस्पताल तीसा पहुंचाया गया।

 

यह भी पढ़ें: विक्रमादित्य सिंह की पत्नी का नाम उछालना पड़ा कंगना को भारी! कार्रवाई की मांग

मृतक व घायलों की पहचान

मृत व्यक्ति की पहचान शिव कुमार पुत्र बिहारी लाल निवासी सलूणी के रूप में हुई है। जबकि घायलों में एक रवि कुमार पुत्र लांबा निवासी सलूणी व पवन कुमार पुत्र भीखम राम निवासी पंचायत देहरा शामिल है। बताया गया कि हादसे के बाद अन्य कामगारों को छुट्टी दे दी गई है।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के स्कूल टीचर पर लगा पॉक्सो एक्ट: 14 वर्षीय छात्रा के साथ किया..

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

मामले की पुष्टि करते हुए SP चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां मौजूद अन्य कामगारों के बयान कलमबद्ध किए। शव का पोस्टमार्टम कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आगामी छानबीन में जुट गई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख