#हादसा

August 17, 2025

मणिमहेश यात्रा: आस्था की डूबकी लगाकर लौट रहे श्रद्धालुओं पर गिरे पत्थर, दो की गई जा*न

सुंदरासी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आए दो श्रद्धालु

शेयर करें:

Manimahesh Yatra

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में चल रही पवित्र मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ हुए दो अलग.अलग हादसों ने श्रद्धालुओं और प्रशासन को झकझोर कर रख दिया है। बीते दो दिनों में यात्रा मार्ग पर तीन श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो चुकी है। इनमें दो श्रद्धालु पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आ गए, जबकि एक युवा की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मृत्यु हो गई।

पहाड़ी से गिरे पत्थरों ने ली श्रद्धालुओं की जान

आज रविवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे दो श्रद्धालुओं की सुंदरासी के पास पहाड़ी से गिरे भारी पत्थरों की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्वर्ण सिंह निवासी गोलवाल गोगरा होशियारपुर पंजाब और शेखर चंद्र निवासी गांव बरोटा डाकघर ठाकुरद्वारा इंदौर हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: उफान पर आई खड्ड ने बुझा दी दहकती चिता, अंतिम संस्कार के बीच मची अफरा तफरी

पहाड़ से गिरे पत्थरों की चपेट में आए दोनों श्रद्धालु

बताया जा रहा है कि दोनों ही मृतक अन्य श्रद्धालुओं के साथ मणिमहेश में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छोटे शाही स्नान के बाद वापस लौट रहे थे। जैसे ही यह लोग सुंदरासी के पास पहुंचे तो अचानक से पहाड़ी से पत्थर गिरने लग पड़े। जिससे दोनों ही श्रद्धालु पत्थरों की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। रविवार शाम को रेस्क्यू टीमों ने दोनों शवों को भरमौर जिला मुख्यालय पहुंचा दिया है। यहां मृतकों के परिजनों के आने के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: बाढ़ ने मिटा दिया आधे गांव का नामोनिशान, मलबे में बह गए कई घर दुकानें और गाड़ियां

 

स्थानीय लोगों और साथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के अनुसार क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही थी, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन और चट्टानों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सुंदरासी क्षेत्रए जो यात्रा मार्ग का एक संवेदनशील हिस्सा हैए वहां अचानक पत्थर गिरने से दोनों श्रद्धालुओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

19 वर्षीय युवक की मौत

एक अन्य हादसे मेंए शनिवार को मणिमहेश यात्रा से लौट रहे एक 19 वर्षीय युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक की पहचान अक्षय कुमार पुत्र संजय कुमार गांव सूडा तहसील सलूणी जिला चंबा के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: "ऑपरेशन सिंदूर" के नायक सूबेदार सतीश 'वीर चक्र' से सम्मानित, वीरभूमि का बढ़ाया मान

 

अक्षय अपने दोस्तों के साथ श्रद्धा और उत्साह से यात्रा पर गया था। वापसी के दौरान धन्छो के पास उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसके साथियों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दीए जिस पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे प्राथमिक उपचार के लिए हड़सर और फिर नागरिक अस्पताल भरमौर पहुंचाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के जवान को J&K में मिली शहादत, आज शाम तिरंगे में लिपटी देह पहुंचेगी घर

अब तक 7 लोगों की मौत

बता दें कि मणिमहेश यात्रा 2025 में अब तक मरने वालों की संख्या 7 हो गई है। मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक हड़सर.मणिमहेश पैदल मार्ग पर 3 हादसों में भूस्खलन की चपेट में आने से 3 और एक श्रद्धालु की अचानक सांस लेने में दिक्कत के चलते मौत हो चुकी है। इसके अलावा चम्बा.भरमौर एनएच पर कार के रावी नदी में गिरने से पंजाब के 3 श्रद्धालु की मौत हुई है। 

यात्रा के पहले ही दिन उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

गौरतलब है कि मणिमहेश यात्रा का विधिवत शुभारंभ शनिवारए जन्माष्टमी के पावन अवसर पर हुआ। छोटे शाही स्नान के शुभ मुहूर्त में रात 11:50 बजे से लेकर अगली सुबह 8 बजे तक लगभग 60,000 श्रद्धालुओं ने पवित्र डल झील में स्नान कर भगवान शिव के दरबार में अपनी आस्था प्रकट की। यात्रा का समापन 31 अगस्त को राधा अष्टमी के दिन बड़े शाही स्नान के साथ होगा। प्रशासन ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन भारी बारिश और भूगर्भीय गतिविधियों के चलते कई रास्ते संवेदनशील बने हुए हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इस जिला में बाढ़ जैसे हालात: घरों-खेतों में घुसा पानी, आशियाने छोडने को मजबूर हुए लोग

प्रशासन की श्रद्धालुओं से अपील

लगातार हो रही बारिश और रास्तों पर बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए यात्रा करें और अधिक संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतें। साथ ही, बीमार या कमजोर स्वास्थ्य वाले यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख