राजनीति

#हादसा

August 14, 2025

मणिमहेश में पत्थर गिरने से चपेट में आया शख्स, नहीं बच पाया- यात्रा पर लगी रोक!

चंबा मुख्यालय से आगे की यात्रा न करने की अपील

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Manimahesh Yatra 2025

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा बीते दो दिन से लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने मणिमहेश यात्रा पर बड़ा असर डाला है। यात्रा के दौरान पहाड़ी से पत्थर गिरने के कारण एक शख्स की दर्दनाक मौत हो गई है। जिसके बाद सुरक्षा कारणों के चलते प्रशासन ने यात्रा को फिलहाल रोकने का निर्णय लिया है। 

श्रद्धालु पर पहाड़ी से गिरा पत्थर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, खराब मौसम के बीच मणिमहेश यात्रा करते मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की एक गंभीर घटना में एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और आम लोगों से अपील की है कि, वे हालात सामान्य होने तक इस मार्ग पर यात्रा करने से बचें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के लाखों परिवारों को झटका- मनरेगा से हुए बाहर, जॉब कार्ड होंगे रद्द

चंबा मुख्यालय से आगे की यात्रा न करने की अपील

जिला उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि, बारिश के कारण मार्ग के कई हिस्सों पर भूस्खलन और पत्थरों के गिरने की संभावना अधिक है, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने अपील की कि, सभी यात्री और स्थानीय लोग फिलहाल चंबा मुख्यालय से आगे की यात्रा न करें।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 6 जगह फटे बादल- जलमग्न हुए कई गांव, प्रशासन ने खाली करवाए मकान- जानें

प्रशासन की ओर से यह भी कहा गया है कि मौसम में सुधार और मार्ग के सुरक्षित होने तक यात्रा दोबारा शुरू नहीं की जाएगी।

आपात स्थिति में यहां साधे सम्पर्क

इसके साथ ही, किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के टोल-फ्री नंबर 9816698166 और 1077 पर संपर्क करने की सलाह दी गई है। प्रशासन ने लोगों से धैर्य और सतर्कता बरतने का आग्रह किया है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख