#हादसा
May 24, 2025
हिमाचल: डंगे के निर्माण में लगे मजदूरों पर अचानक पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की थमी सांसें
डंगे के निर्माण में लगे थे मजदूरों पर पहाड़ी से बरसी आफत
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां निर्माण कार्य में जुटे मजदूरों पर पहाड़ से भारी पत्थर आ गिरे। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य मजूदर गंभीर रूप से घायल हुआ है। यह हादसा आज शनिवार को चंबा जिला के होली उपमंडल में पेश आया। इस हादसे ने मजदूरों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : पत्नी ने पहले पति के लिए बनाया खाना, फिर पुल से नदी में लगा दी छलांग
दरअसल नयाग्रां-बड़ाभंगाल मार्ग पर सड़क किनारे डंगे (रिटेनिंग वॉल) के निर्माण कार्य के दौरान अचानक पहाड़ी से भारी पत्थर गिरने लगे, जिससे दो मजदूर इसकी चपेट में आ गए। इनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा सुबह करीब 10:30 बजे उस समय हुआ जब निर्माण कार्य जोरों पर था।
बताया जा रहा है कि खरूडू के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने शुरू हो गए। मजदूरों में हड़कंप मच गया और सभी जान बचाकर इधर.उधर भागने लगे। लेकिन दो मजदूर पत्थरों की चपेट में आ गए। अन्य मजदूरों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया तथा पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें : SP गांधी का आरोप, विमल नेगी मामले में DGP ने कोर्ट में पेश किया झूठा शपथ पत्र,प्रभावित की जांच
मृतक व्यक्ति की पहचान लोकेंद्र कुमार पुत्र अमर सिंह निवासी गांव धरोटू डाकघर सुनारा तहसील धरवाला जिला चंबा के रूप में हुई है। वहीं घायल मजदूर मनोज कुमार पुत्र कृष्ण निवासी गांव कुंडी डाकघर सुनारा है। गंभीर रूप से घायल मनोज को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही होली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद मजदूरों के बयान दर्ज किए गए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल होली लाया गया। हालांकि वहां चिकित्सक की अनुपलब्धता के कारण शव को धरवाला स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: भारी बारिश के बीच फटा बादल, पानी और मलबे में तिनके की तरह बह गईं गाड़ियां
तहसीलदार होली अजय कुमार ने मृतक के परिवार को 25 हजार रुपए की फौरी राहत प्रदान की है। वहीं घायल को 5 हजार की तात्कालिक राहत राशि प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच जारी है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ें : SP के आरोपों से गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर बोले- 'पाप का घड़ा भर गया'
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर पहाड़ी इलाकों में हो रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोल दी है। ऐसे क्षेत्रों में कार्यरत मजदूरों के लिए पर्याप्त सुरक्षा उपकरणए पूर्व चेतावनी प्रणाली और चिकित्सकीय सहायता की सुविधा बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि निर्माण स्थल पर बेसिक सुरक्षा उपायों का पालन किया जाताए तो इस तरह की जानलेवा दुर्घटनाओं से बचा जा सकता था।