#अपराध
May 24, 2025
हिमाचल : पत्नी ने पहले पति के लिए बनाया खाना, फिर पुल से नदी में लगा दी छलांग
महिला ने भ्यूली पुल से लगाई छलांग, थम गई सांसें
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पुल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि महिला को पुल से छलांग लगाते वहां मौजूद कुछ युवकों ने देख लिया और अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में उतर कर महिला को नदी से बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
यह घटना मंडी शहर के भ्यूली पुल से शनिवार शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। महिला ने भ्यूली पुल से ब्यास नदी में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों की तत्परता से महिला को तुरंत नदी से बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: भारी बारिश के बीच फटा बादल, पानी और मलबे में तिनके की तरह बह गईं गाड़ियां
मृतक महिला की पहचान सुधा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सुधा ने पहले पति के लिए दोपहर का खाना बनाया और उसे पति को दुकान पर देकर वापस घर आ गई। दोपहर करीब एक बजे घर को खुला छोड़ कर सुधा अचानक कहीं चली गई। घर खुला होने और सुधा के घर पर ना होने पर पड़ोसियों ने इसकी सूचना उसके पति दी। जिसके बाद सुधा की तलाश शुरू की गई।
यह भी पढ़ें : SP गांधी का आरोप, विमल नेगी मामले में DGP ने कोर्ट में पेश किया झूठा शपथ पत्र,प्रभावित की जांच
काफी देर खोजने के बाद भी सुधा का कहीं कोई पता नहीं चला। इसी बीच शाम को सुधा के भ्यूली पुल से कुदने की खबर मिली। लगभग 4 बजे शहर के भ्यूली पुल पर मौजूद लोगों ने देखा कि एक महिला ने नदी में छलांग लगा दी है। स्थानीय लोगों ने बिना देरी किए उसे नदी से बाहर निकाला और तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
यह भी पढ़ें : SP के आरोपों से गरमाई सियासत, जयराम ठाकुर बोले- 'पाप का घड़ा भर गया'
एसपी मंडी, साक्षी वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रक्रिया आरंभ कर दी है। महिला के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।