#हादसा
August 4, 2026
हिमाचल : परिवार ने खो दिया जवान बेटा... गहरी खाई में गिरने से युवक की थम गईं सांसें
अचानक फिसला 36 वर्षीय व्यक्ति पैर
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां भेड़-बकरियां चराने गए 36 वर्षीय व्यक्ति का अचानक पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में मातम पसरा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा जिला चंबा के डांड जीरो पॉइंट के पेश आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति बीते कल सोमवार को अपने मवेशियों को चराने के लिए डांड जीरो पॉइंट की तरफ गया था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल पुलिस का बस में छापा : 22 साल की युवती से मिला लाखों का चिट्टा
खाई में गिरने के कारण व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मृतक की पहचान वीरेंद्र कुमार (36) पुत्र अमर सिंह, निवासी गांव डांड, डाकघर डुगली, तहसील चुराह के रूप में हुई है।
चंबा के पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को चोली के पूर्व उपप्रधान ने पुलिस को घटना की सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के वीर सपूत सुनील को मिली बड़ी जिम्मेदारी, भारतीय तटरक्षक बल में बने उप महानिदेशक
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और हादसे को लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है।