#हादसा

December 15, 2025

हिमाचल : गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 3 महिलाओं समेत 5 थे सवार, चीखें सुन दौड़े लोग

चालाक ने खोया वाहन से नियंत्रण

शेयर करें:

Kinnaur Road Accident

किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों में सर्पीली सड़कें वाहन चालकों को सेफ ड्राइव के लिए हमेशा प्रेरित करती हैं। क्योकि यहाँ होने वाले सड़क हादसे अधिकतर जानलेवा ही होते हैं। बावजूद इसके कई बार चालकों की लापरवाही से सड़क हादसे हो जाते हैं। ताजा मामला प्रदेश के किन्नौर जिले से सामने आया है। जहां एक बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। वाहन में तीन महिलाएं और दो पुरुष सवार थे। जिनमें से एक की मौत हो गई।

चालाक ने खोया वाहन से नियंत्रण

जानकारी के अनुसार, किन्नौर की रूपी वैली में आज यानी सोमवार सुबह मझगांव–चौरा मार्ग पर हुरवा मोड़ के पास एक बोलेरो कैंपर अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: मोदी तेरी क*ब्र खुदेगी...नारों पर भड़की भाजपा, माफी मांगे CM सुक्खू - सोनिया गांधी

 

बोलेरो कैंपर मझगांव से चौरा की ओर जा रही थी। सुबह करीब आठ बजे हुरवा मोड़ पर पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कैंपर सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी।

यह लोग थे वाहन में सवार

हादसे की सूचना मिलते ही भावानगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया गया। इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : सुख की सरकार में कर्मचारी बैलेंस बिगड़ा, दो साल में 8 हजार किए भर्ती, रिटायर हुए तीन गुना

 

मृतक की पहचान मझगांव निवासी 62 वर्षीय रोशन लाल के रूप में हुई है। वहीं घायलों में वाहन चालक प्रदीप कुमार (27) निवासी गांव गुरगुरी तहसील निचार, रक्षा नेगी (32) निवासी मझगांव, डोलमा नेगी (32) निवासी मझगांव और यंगडोलमा नेगी (62) निवासी गांव नालिंग-1 शामिल हैं। सभी घायलों का खनेरी अस्पताल में उपचार जारी है।

पीड़ितों को मिली फौरी राहत

प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता प्रदान की गई है। भावानगर के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपये और घायलों को पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी गई है। पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख