#हादसा

May 9, 2026

हिमाचल में तेज रफ्तार का कहर: ट्राले से जा भिड़ी हरियाणा रोडवेज की बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार

सड़क किनारे खड़ा था ट्राला, तेज रफ्तार को कंट्रोल नहीं कर पाया बस चालक

शेयर करें:

Shimla Road Accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार लगातार हादसों को न्यौता दे रही है। खासकर बाहरी राज्यों से आने वाली बसों की तेज गति कई बार यात्रियों की जान पर भारी पड़ जाती है। ऐसा ही एक मामला राजधानी शिमला के नारकंडा क्षेत्र में सामने आया, जहां हरियाणा रोडवेज की तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़े एक ट्राले को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना अचानक और तेज था कि बस में बैठी सवारियों में अफरा.तफरी और चीख.पुकार मच गई। 

चंडीगढ़ से रामपुर जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोडवेज की बस यात्रियों को लेकर चंडीगढ़ से रामपुर की ओर जा रही थी। जैसे ही बस नारकंडा बाजार के समीप पहुंची, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े ट्राले से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के भीतर बैठे यात्री बुरी तरह घबरा गए और उनमें चीख पुकार मच गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑफिस से हाफ डे लेकर घर लौटा नगर निगम अधिकारी, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार

 

इस हादसे में बस में बैठी कई सवारियों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 12 से 13 यात्री सवार थे। अचानक हुए इस हादसे से यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और कुछ समय के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बाल-बाल बची कई जिंदगियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद बस के भीतर बैठे लोग सीटों से उछल पड़े। कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। घायलों में शिकायतकर्ता खेम चंद भी शामिल बताए जा रहे हैं, जो कुल्लू जिले के निरमंड क्षेत्र के रहने वाले हैं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दादी बनाम पोती : एक को BJP तो दूसरी को कांग्रेस ने थमाया टिकट, होगा कड़ा मुकाबला

 

हादसे के बाद कुछ यात्रियों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि कई लोग अपने स्तर पर आगे के सफर के लिए रवाना हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि टक्कर और अधिक भयानक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसा बस चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। बताया जा रहा है कि बस चालक हरियाणा के सोनीपत का निवासी है। पहाड़ी सड़कों पर तेज गति से वाहन चलाना अक्सर खतरनाक साबित होता है, लेकिन इसके बावजूद कई चालक नियमों को नजरअंदाज करते हैं।

मौके पर पहुंची पुलिस] मामला दर्ज

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस चौकी नारकंडा ने शिकायत के आधार पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में ड्रग माफिया पर शिकंजा- पुलिस ने रेड कर पकड़े UP के आरोपी, भारी खेप बरामद

पहाड़ी सड़कों पर बढ़ती लापरवाही बनी चिंता

हिमाचल की संकरी और घुमावदार सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का बढ़ता खतरा लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है। आए दिन हो रहे हादसे यह सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर कब चालक पहाड़ी रास्तों की संवेदनशीलता को समझेंगे। नारकंडा में हुआ यह हादसा भले ही बड़ा नुकसान होने से बच गया, लेकिन इसने एक बार फिर तेज रफ्तार के खतरों को उजागर कर दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख