#हादसा
April 19, 2025
हिमाचल: दुल्हन लेकर खुशी-खुशी घर लौट रहा था दूल्हा, बीच रास्ते हो गई अनहोनी
चालक को नींद की झपकी आने से बीच सड़क पलटी कार
शेयर करें:

मंडी। हिमाचल प्रदेश में एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहां बीच सड़क में फूलों से सजी एक कार अचानक से पलट गई। गाड़ी के हादसे का शिकार होते ही जब लोग पास पहुंचे तो अंदर बैठे लोगों को देख कर हैरान रह गए। गाड़ी के अंदर दूल्हा और दुल्हन सहित चार लोग सवार थे। दूल्हा अपनी दुल्हन को ब्याह कर बारात के साथ वापस अपने घर लौट रहा था।
मामला हिमाचल के मंडी जिला के बल्द्वाड़ा से सामने आया है। यहां आज शनिवार सुबह कलखर जाहू सुपर हाईवे पर एक बड़ा हादसा टल गया। यहां दूल्हा दुल्हन की कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पलट गई। गनीमत रही कि कार में दूल्हा दुल्हन सहित सवार चार लोग सुरक्षित बच गए और उन्हें हल्की चोटें आई हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ज्वाला माता मंदिर के पास खाई में गिरी JCB मशीन, 4 लोग थे सवार- 2 ही बच पाए
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा आज शनिवार सुबह करीब 9 बजे हुआ है। बताया जा रहा है कि दुल्हन के घर से सुबह विदाई के बाद फूलों से सजी कार में सवार होकर दूल्हा और दुल्हन सहित अन्य बाराती घर की ओर निकले थे। कार में दूल्हा दुल्हन के अलावा दो अन्य लोग सवार थे। भोटा की तरफ जाते समय जैसे ही गाड़ी ढलवान के पास पहुंची तो मसयाणी मोड़ पर अचानक चालक को नींद की झपकी आ गई और कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: संजौली मस्जिद के दस्तावेज पेश नहीं कर पाया वक्फ बोर्ड, 3 मई तक का वक्त मिला
दूल्हा दुल्हन की कार के पीछे पीछे चल रहे अन्य बारातियों की गाड़ी जब वहां पहुंची तो उन्होंने तुरंत ही कार से सभी को बाहर निकाला। बारातियों ने स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई कार को सीधा किया। करीब 10 मिनट के बाद सभी लोग भोटा की तरफ रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा पुलिस थाना हटली के क्षेत्र में हुई है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गरीब मां की आंखों के सामने नदी ने छीन ली लाड़ली बेटी, इलाके में पसरा मातम
मामले की जानकारी देते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। फिलहाल, किसी ने भी पुलिस के पास मामला दर्ज नहीं करवाया है।