#हादसा

February 17, 2026

हिमाचल: चैन की नींद सो रहा था पूर्व पंचायत प्रधान का परिवार, अचानक भ.ड़की आ*ग, कई लोग चपेट में आए

कोटखाई में आंखों के सामने राख हुआ सपनों का घर, कुछ नहीं बचा

शेयर करें:

shimla kotkhai News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला की सर्द रात की खामोशी को अचानक एक घर से उठी आग की लपटों ने चीर दिया। चैन की नींद सो रहा एक परिवार देखते ही देखते आग के भयंकर तांडव में घिर गया। शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में हुए इस भीषण अग्निकांड ने न सिर्फ एक आशियाना राख कर दिया, बल्कि कई लोगों को भी अपनी चपेट में लिया। इर्स अग्निकांड में कई लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

सुबह सवेरे राख हुआ घर

शिमला जिले के कोटखाई उपमंडल के क्यारी गांव में मंगलवार तड़के एक बड़ा अग्निकांड हो गया। पूर्व पंचायत प्रधान सुशील चौहान के घर में अचानक आग भड़क उठी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह होने से पहले ही घर से धुआं और लपटें उठती दिखाई दीं। जब तक परिवार कुछ समझ पाता, तब तक आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि परिवार गहरी नींद में था। आग की गर्मी और धुएं से घिरने के बाद अफरातफरी मच गई। किसी तरह परिजनों ने बाहर निकलकर अपनी जान बचाई, लेकिन देखते ही देखते उनका आशियाना आग की भेंट चढ़ता चला गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : कार की टक्कर से कई फीट दूर जाकर गिरा किसान, नहीं बच पाया बेचारा

आग बुझाने दौड़े ग्रामीण, कई झुलसे

गांव में जैसे ही आग की सूचना फैली लोग बिना समय गंवाए मदद के लिए पहुंच गए। दमकल विभाग के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी। बाल्टियों से पानी डालना, मिट्टी फेंकना और घर के भीतर फंसे सामान को बाहर निकालना हर संभव प्रयास किया गया। इसी दौरान आग की तेज लपटों और धुएं की चपेट में आकर कई ग्रामीण झुलस गए। घायलों को तुरंत स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

 

हिमाचल : कार की टक्कर से कई फीट दूर जाकर गिरा किसान, नहीं बच पाया बेचारा

सर्दी के मौसम में उजड़ा आशियाना

सर्दियों के बीच इस तरह घर का जल जाना परिवार के लिए दोहरी मार साबित हुआ है। जहां एक ओर सिर से छत छिन गई, वहीं रोजमर्रा का सामान, फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज भी आग में जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों का कहना है कि आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में सब कुछ राख में तब्दील हो गया। परिवार सदमे में है और गांव में मातम जैसा माहौल बना हुआ है। लोग इस घटना को लंबे समय तक याद रखने वाली त्रासदी बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में डॉक्टरों का कमाल : बिना चीर-फाड़ कर बचाई 2 मरीजों की जान, PGI का झंझट खत्म

जांच में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने आग से हुए नुकसान का जायजा लिया और कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट या अन्य किसी कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा, लेकिन अंतिम निष्कर्ष विस्तृत जांच के बाद ही सामने आएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : BSF में असिस्टेंट कमांडेंट बना महेश्वर- वर्दी पहन लौटा गांव, मां का सपना किया पूरा

 

प्रशासन ने नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है। कोटखाई के क्यारी गांव में हुआ यह भीषण अग्निकांड एक बार फिर सर्दियों के मौसम में आग से सावधानी बरतने की आवश्यकता को रेखांकित करता है। एक रात में उजड़ा यह आशियाना अब पूरे क्षेत्र के लिए चेतावनी बन गया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख