#हादसा

September 20, 2025

हिमाचल : परिजनों को घर के आंगन में पड़ा मिला बुजुर्ग, हालत देख मची चीख-पुकार

पुलिस टीम ने बेटे और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं

शेयर करें:

 HIMACHAL ACCIDENT NEWS

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के  से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां ज्वालामुखी उपमंडल के कोहलड़ी गांव में एक बुजुर्ग की छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना ने न केवल उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है, बल्कि गांवभर में भी मातम का माहौल है।

अचानक बिगड़ा संतुलन

जानकारी के अनुसार, मामला कांगड़ा जिले के तहत आते ज्वालामुखी उपमंडल के कोहलड़ी गांव में बीते 17 सितंबर को पेश आया था। जहां 67 वर्षीय बुजुर्ग कृष्ण चंद किसी काम के चलते अपने घर की छत पर गए थे। इस दौरान तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वो छत से गिर गए। कृष्ण चंद के चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत बाहर दौड़े।

यह भी पढ़ें: हिमाचल : महिला पुलिस अफसर ने कांस्टेबल को जड़े थप्पड़, धक्के दे थाने से फेंका बाहर

उन्होंने देखा कि कृष्ण चंद गंभीर हालत में जमीन पर पड़े हुए थे। कृष्ण चंद की हालत देखकर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों ने बिना समय गंवाए उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए गंभीर हालत में टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत प्राथमिक इलाज शुरू किया और उन्हें भर्ती कर लिया।

उपचार के दौरान तोड़ा दम

डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार नहीं हुआ और 19 सितंबर को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कृष्ण चंद की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बुजुर्ग कृष्ण चंद की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। कृष्ण चंद के निधन की खबर से हर कोई स्तब्ध रह गया। लोगों का कहना है कि वे मिलनसार और शांत स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके जाने से गांव ने एक नेकदिल इंसान खो दिया है।

यह भी पढ़ें: धर्मशाला में शुरू हुई सीजन की पहली बर्फबारी, धौलाधार की चोटियों ने ओढ़ी बर्फ की चादर

परिजनों के बयान कलमबद्ध 

उधर, DSP आरपी जसवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ज्वालामुखी थाना पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने मृतक के बेटे और परिजनों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। किसी ने भी कृष्ण चंद की मौत को लेकर किसी पर कोई संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस टीम ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख