#हादसा

August 8, 2026

हिमाचल: व्यक्ति को टक्कर मा.र फरार हुआ वाहन चालक, अस्पताल पहुंचा देता... तो बच जाती जा.न

रात के अंधेरे में व्यक्ति को टक्कर मार कर फरार हुआ अज्ञात वाहन चालक

शेयर करें:

mandi accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार और वाहन चालकों की कथित लापरवाही आए दिन हंसते-खेलते परिवारों की खुशियां छीन रही है। मंडी जिले में भी ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां मंडी-कुल्लू फोरलेन पर एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होकर सड़क किनारे पड़ा रह गया, जबकि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। बाद में व्यक्ति की मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा नगवाईं अस्पताल के समीप शुक्रवार रात हुआ। घटना की सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी।

सड़क पर घायल मिला व्यक्ति

बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे नगवाईं अस्पताल के पास कुछ स्थानीय लोगों की नजर सड़क किनारे पड़े एक व्यक्ति पर गई। वह गंभीर हालत में खून से लथपथ पड़ा था। लोगों ने जब पास जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। व्यक्ति को किसी वाहन ने टक्कर मारी थी, लेकिन टक्कर मारने वाला वाहन वहां मौजूद नहीं था। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही औट थाना पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके की स्थिति का जायजा लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका: हाईकोर्ट में 388 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन

सड़क पर तड़पता छोड़ वाहन सहित चालक फरार

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि आखिर टक्कर मारने वाला वाहन चालक घायल व्यक्ति को सड़क पर किस हालत में छोड़कर फरार क्यों हो गया। अगर समय रहते घायल को उपचार मिल जाता तो क्या उसकी जान बच सकती थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएंगे। पुलिस ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं और उस वाहन की तलाश की जा रही है, जिसने व्यक्ति को टक्कर मारी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: शादी के अगले ही दिन टूटे दूल्हे के अरमान, शॉपिंग के बहाने निकली नई नवेली दुल्हन फरार

मृतक की हुई पहचान

प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नेपाल निवासी रत्न बहादुर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि हादसा किस वाहन से हुआ और घटना के समय वाहन की गति कितनी थी। इसके अलावा घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी

अज्ञात वाहन की पहचान करना पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल सकती है और फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों की जानकारी जुटा रही है। जांच में घटनास्थल से मिले साक्ष्य भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि टक्कर के बाद वाहन किस दिशा में गया और उसके चालक की पहचान कैसे की जा सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल बस हा**दसा, लोहा का.ट कर बाहर निकाली 7 लोगों की देह, PM मोदी ने भी जताया शोक 

परिवार को मिले कभी ना भरने वाले जख्म

रत्न बहादुर की मौत के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस व्यक्ति के सुरक्षित घर लौटने की उम्मीद थी, उसकी मौत की खबर ने परिवार को सदमे में डाल दिया। 
फिलहाल औट थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अज्ञात वाहन और उसके चालक का पता चलने के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी। पुलिस की जांच यह भी तय करेगी कि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई और इसके लिए जिम्मेदार वाहन चालक कौन था।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख