#हादसा

September 21, 2026

हिमाचल में बॉर्डर पर बड़ा धमा**का : एक की मौ..त, मौके पर मची अफरा-तफरी

भारत-चीन सीमा पर जमीन के अंदर हुआ धमा.का

शेयर करें:

Indo-China border jcb excavation land explosion dumper driver chitkul kinnaur himachal

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला किन्नौर में भारत-चीन सीमा से सटे इलाके में जमीन के अंदर जोरदार धमाका होने से एक व्यक्ति की जान चली गई है। हादसा सांगला क्षेत्र के छितकुल से करीब 27 किलोमीटर आगे दुमती इलाके में हुआ।

हिमाचल में सीमा पर धमाका

बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण के लिए JCB मशीन से खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान जमीन के अंदर अचानक धमाका हो गया। घटना में डंपर चालक और मशीन ऑपरेटर घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें : VB-G RAM G में पंचायतों के लिए नए निर्देश, सीमेंट के अलावा नहीं मिलेगा एडवांस

डंपर चालक की मौत

दोनों को उपचार के लिए रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डंपर चालक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले के पालमपुर निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार के रूप में हुई है।

मशीन ऑपरेटर की हालत नाजुक

वहीं, हादसे में घायल 23 वर्षीय मशीन ऑपरेटर भोला शाह का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार चल रहा है। डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। भोला शाह बिहार के सारन जिले का रहने वाला बताया गया है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गजब का फ्रॉड : सिम बंद होते ही खाते से कटे 11 लाख, UPI से हुआ लेनदेन

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के अनुसार, रविवार को भारत-चीन सीमा क्षेत्र के दुमती में सड़क निर्माण से जुड़ा काम चल रहा था। निर्माण कार्य के दौरान मशीनों की मदद से जमीन की खुदाई की जा रही थी। इसी दौरान जमीन के अंदर अचानक जोरदार धमाका हुआ।

 

explosion during road construction in Chitkul

अचानक हुआ जोरदार धमाका

धमाका इतना तेज था कि मौके पर काम कर रहे लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय सेना के जवान भी मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को तत्काल दुमती स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया- जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए बाद में दोनों को बेहतर उपचार के लिए जिला मुख्यालय रिकांगपिओ स्थित क्षेत्रीय अस्पताल रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें : HRTC की ई-बसों का कमाल- हर दिन हो रहा लाखों का फायदा, डीजल का भी खर्च बचा

उपचार के दौरान एक ने तोड़ा दम

हादसे में गंभीर रूप से घायल डंपर चालक अशोक कुमार को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ लाया गया था। डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही। उपचार के दौरान अशोक कुमार की मौत हो गई।

परिजनों में शोक की लहर

अशोक कुमार की मौत की सूचना मिलने के बाद परिजनों में शोक की लहर है। पुलिस की ओर से हादसे से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दूसरी ओर, हादसे में घायल मशीन ऑपरेटर भोला शाह का क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में इलाज जारी है। डॉक्टर उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। हादसे में उसे भी गंभीर चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के अस्पताल में शर्मसार हुई व्यवस्था : एक बेड पर लिटा दिए महिला-पुरुष मरीज, उठे सवाल

जांच में जुटी पुलिस टीम

उधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि सड़क निर्माण के दौरान जमीन के अंदर आखिर किस वजह से धमाका हुआ।

किन परिस्थितियों में हुआ धमाका

सहायक पुलिस अधीक्षक किन्नौर वरुण पटियाल ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन की जा रही है। धमाका किन परिस्थितियों में हुआ, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख