राजनीति

#हादसा

July 1, 2025

हिमाचल में कुदरत का कहर : घर खाली करने को लोग मजबूर, 10 से ज्यादा लापता- 3 की मिली देह

स्यांज से करसोग तक तबाही की चीखें, टनल में रात बिताने को मजबूर लोग, हाईवे बंद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal rain disaster

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सोमवार देर रात जो हुआ, वो किसी डरावने सपने से कम नहीं। एक ही रात में मंडी के चार अलग-अलग इलाकों में बादल फटने की घटनाएं हुईं। बता दें कि करसोग, गोहर, कुट्टी बाईपास और थुनाग क्षेत्र में बादल फटा है। 

3 लोगों की मौत

इनमें करसोग और गोहर में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि दस से अधिक लोग लापता हैं। मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था, लेकिन जमीन पर उसका असर इतना भयावह होगा, किसी ने कल्पना नहीं की थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर: पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां दबीं, ब्यास नदी उफान पर- सहमे लोग

स्यांज में एक ही गांव से बह गए दो परिवार

गोहर उपमंडल के स्यांज पंचायत के पंगलयूर गांव में फ्लैश फ्लड से दो घर मलबे में समा गए। इन घरों में रह रहे पदम सिंह और झाबे राम के पूरे परिवार बह गए। लापता लोगों में 9 वर्षीय कनिका और 7 वर्षीय गौतम जैसे मासूम भी शामिल हैं। धर्मपुर के स्याठी गांव में पहाड़ दरकने से दो मकान और पांच गौशालाएं ढह गईं। यहां 26 पालतू जानवरों की मौत हुई है।

करसोग में बाजार तक डूबा, एक की मौत

करसोग बाजार में भी रात को बादल फटा। दर्जनों दुकानें और घरों में पानी घुस गया। प्रशासन ने दर्जनों लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

कोटली, कुकलाह, सराजमें जगह तबाही

कोटली क्षेत्र में कई सड़कें भूस्खलन से बंद हो गई हैं। कुकलाह में एक मंदिर और कई मकान बह गए हैं। सराज विधानसभा के बगस्याड़ गांव में भी भारी नुकसान की सूचना है। मंडी की कोडी खड्ड का पानी रात में घरों में घुस गया, लोग पूरी रात जागते रहे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: गौशाला के सेवादार को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, PGI ले जाते वक्त तोड़ा दम

फोरलेन बंद, टनल में सोए लोग

चंडीगढ़-मनाली फोरलेन पर मंडी और कुल्लू के बीच दवाड़ा में भूस्खलन हुआ है। रात भर हाईवे बंद रहा। लोग टनल के भीतर ही फंसे रहे और वहीं सोने को मजबूर हुए। इस हाईवे पर बीते दिन भी पांच घंटे तक यातायात ठप रहा था।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख