#हादसा

July 19, 2025

हिमाचल : सड़क से सीधे 400 मीटर नीचे नदी में जा गिरी कार, चीख पुकार से सहमा क्षेत्र

पुलिस और अग्निशमन दल की टीम ने निभाई जिम्मेदारी

शेयर करें:

chamba news

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा ज़िला की तीसा घाटी से एक दर्दनाक हादसे की खबर आई है। चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर मधुवाड़ से पहले एक ऑल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें पति-पत्नी सवार बताए जा रहे हैं। 

रात के अंधेरे में पेश आया हादसा

जानकारी के अनुसार, यह हादसा पिछले कल रात करीब साढ़े आठ बजे के आसपास हुआ। हादसे की आवाज सुनते ही नज़दीकी गांव चिल्ली के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस व प्रशासन को सूचित किया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की बेटी बनी भक्ति की मिसाल: 300 KM पैदल चलकर लाई कांवड़, भोलनाथ को अर्पित किया जल

गहरी खाई में जा गिरी थी कार

हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान हेमराज (38) और उसकी पत्नी ललिता (36) निवासी गांव चिल्ली, चुराह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तेज़ मोड़ पर संतुलन बिगड़ने से ऑल्टो कार सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरी थी। जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोशनी का कोई साधन नहीं था और नीचे खाई तक पहुंचना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल आपदा का दर्द देखने आ रही केंद्र की टीम: अमित शाह के दौरे की भी उम्मीद, जानें क्या बोले CM सुक्खू

अंधेरे में घंटों चला रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही नकरोड़ पुलिस टीम और अग्निशमन विभाग के जवान मौके पर पहुंचे। लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन आसान नहीं था—रात का अंधेरा, संकरी पगडंडी और खाई की गहराई ने चुनौती और बढ़ा दी। बावजूद इसके, पुलिस, अग्निशमन दल और ग्रामीणों की एकजुटता रंग लाई और कई घंटों की मशक्कत के बाद दोनों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद महिला ललिता की हालत गंभीर पाई और उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हेमराज का इलाज चंबा मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपदा में बह गई सड़क- बीमार महिला के लिए फरिश्ते बनें ग्रामीण, पालकी से पहुंचाया अस्पताल

एसपी चंबा ने की पुष्टि

पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख