#हादसा

October 23, 2025

हिमाचल में शादी की धाम खाने दिल्ली से आए थे दो यार, पहाड़ी से टकराई कार- एक ने तोड़ा दम

कार के उड़े परखच्चे- एक युवक की हालत बेहद नाजुक

शेयर करें:

ROAD UNA CAR HIMACHAL

ऊना। हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला हिमाचल के ऊना जिले से सामने आया है- जहां पर एक दर्दनाक कार हादसे में युवक की मौत हो गई है। जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

शादी की धाम खाने आए थे दो यार

बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ये दोनों युवक कार में सवार होकर एक शादी समारोह में जा रहे थे। युवक की मौत के बाद शादीवाले घर में मातम पसर हुआ है। बेटे की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है।

यह भी पढ़ें:  हिमाचल : भाई दूज पर घर पहुंची जवान बेटों की अर्थियां, दो परिवारों में मची चीख-पुकार

पहाड़ी से टकराई कार

आपको बता दें कि ये हादसा ऊना-नेरचौक राष्ट्रीय राजमार्ग पर कल दोपहर करेर के पास पेश आया। यहां कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई। हादसा इतना जबरदस्त था कि दिल्ली निवासी एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

दिल्ली से कार में आए थे युवक

दोनों युवक दिल्ली से हिमाचल आए थे और भोटा से सलौणी की ओर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जानकारी के अनुसार दिल्ली नंबर की कारदोपहर लगभग 1 बजे करेर के पास शर्मा भोजनालय के पास पहुंची तो वहां सड़क का तीखा मोड़ चालक से संभला नहीं। बताया जा रहा है कि चालक सिद्धांश पटवाल ने अचानक आए मोड़ पर नियंत्रण खो दिया और कार तेज रफ्तार में सड़क किनारे पहाड़ी से जा टकराई।

यह भी पढ़ें: सुधीर शर्मा ने CM सुक्खू को बताया "कार्टून" स्केच साझा कर विवादों में घिरे, FIR की मांग

कार के उड़े परखच्चे

टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। स्थानीय लोगों ने तेज आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। घायल अवस्था में दोनों युवकों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद चालक सिद्धांश पटवाल (निवासी दिल्ली) को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसका साथी अभिषेक शर्मा गंभीर रूप से घायल है और फिलहाल हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।

युवक का बिगड़ा बैलेंस

भोटा पुलिस चौकी की ASI निर्मला ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा वाहन के नियंत्रण खोने के कारण हुआ। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए शहीद सुशील, बेटे ने दी मुखाग्नि- नम हुई हर किसी की आंखें

स्थानीय लोगों के अनुसार करेर क्षेत्र में यह मोड़ बेहद खतरनाक है और यहां पहले भी कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मोड़ पर चेतावनी संकेत और सुरक्षा बैरियर लगाए जाएं ताकि भविष्य में ऐसे हादसे रोके जा सकें। इस दर्दनाक दुर्घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख