#हादसा

August 20, 2025

हिमाचल : परिजन कर रहे थे इंतजार, खाई में गिरी बेटे की कार- 10 मिनट पहले ही फोन पर हुई थी बात

जवान बेटे की थमी सांसें, परिजनों पर टूटा दुखों का पहाड़

शेयर करें:

Chamba News

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जिले के एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। बेटे की मौत के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जबकि, हादसे के बाद पूरे इलाके में भी माहौल गमगीन बना हुआ है।

गाड़ी पर हुआ भूस्खलन

बताया जा रहा है कि युवक ने हादसे के करीब 10 मिनट पहले ही घर पर परिजनों ने बात की थी। परिजन उसका घर आने का इंतजार कर रहे थे। मगर रास्ते में उसकी गाड़ी पर भूस्खलन हो गया और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : कार चालक को हीरोपंती पड़ी भारी : HRTC बस से हो गई जोरदार टक्कर, मची चीख-पुकार

घर जा रहा था युवक

मृतक के परिजनों ने बताया कि हादसा बीते कल उस वक्त पेश आया- जब विजय कुमार (35) अपने घर खल्ली गांव आ रहा था। उन्होंने बताया कि विजय ने बन्नू फाट पहुंचकर रास्ते से उन्हें फोन कर बताया था कि भूस्खलन के कारण रास्ता ब्लॉक हो गया है। जैसे ही कोई जुगाड़ बनता है मैं गाड़ी लेकर निकलता हूं।

DJ का काम करता था विजय

परिजनों ने बताया कि विजय DJ का काम करता था। बीते कल वो अपना काम खत्म करके रात को वापस घर लौट रहा था। रात करीब 11 बजे उसने घर पर फोन कर भूस्खलन के बारे में जानकारी दी थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : बेटे-बहू ने छीन ली महिला की जिंदगी, स्कूल परिसर में फेंकी देह- बेटी ने खोला राज

इंतजार कर रहे थे परिजन

विजय ने कहा था कि वो कुछ ही देर में घर पहुंच जाएगा। मगर वो देर रात तक भी घर नहीं आया। ऐसे में परिजनों ने उसे दोबारा फोन लगाया, लेकिन उन्हें सामने से कोई जवाब नहीं मिला। परिजनों की किसी होनी का आभास होने लगा तो वो आनन-फानन में बन्नू फाट पहुंचे।

खाई में जली फोन की लाइट

परिजनों बन्नू फाट पर विजय को हर जगह ढूंढा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच उन्हें खाई में विजय की फोन की लाइट जलती हुई दिखाई दी। परिजनों तुरंत इस बात पुलिस टीम को सूचित किया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल HC की टिप्पणी- किसी महिला की फोटो खींचना नहीं कोई अपरा*ध, पीछा करना...

परिजनों को मिली लाश

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान उन्हें विजय कुमार खाई में पड़ा मिला और उसकी सांसें थम चुकी थी। उसकी कार भी खाई में क्षतिग्रस्त हुई पड़ी मिली। पुलिस टीम ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद शव को खाई से ऊपर सड़क तक पहुंचाया।

सदमे में पूरा परिवार

विजय का शव देखकर मौके पर मौजूद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिया। साथ ही मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी। हादसे के बाद विजय के परिजन गहरे सदमे में हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश से बिगड़े हालात : सड़कें जलमग्न, घरों-दुकानों में घुसा पानी; स्कूल बंद

गाड़ी पर हुआ भूस्खलन

शुरुआती जांच में माना जा रहा है कि विजय ने घर जाने के लिए रास्ते से गाड़ी निकालने की कोशिश की होगी। इसी दौरान पहाड़ी से उसकी गाड़ी पर भूस्खलन हो गया और गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। मामले की पुष्टि SP चंबा अभिषेक यादव ने की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख