#हादसा

April 21, 2025

हिमाचल: शादी से लौट रही कार गहरे नाले में गिरी, नहीं बच पाया बुजुर्ग, 7 लोग अस्पताल में

चंबा-तीसा रोड पर हुई घटना

शेयर करें:

car accident,

चम्बा। चंबा-तीसा रोड पर पुखरी के पास शादी समारोह से लौट रही एक कार रविवार देर रात सड़क से फिसलकर 60 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। कार में 8 लोग सवार थे। 
इस हादसे में कार सवार एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे चंबा मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे में कार सवार 7 अन्य लोग घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है।

बेकाबू हो गई कार 

पुलिस ने बताया कि पुखरी के पास ड्राइवर ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और कार सड़क से उतरकर नाले में गिर गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर घायलों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मृतक का नाम गुरध्यान है। उसकी उम्र 80 साल बताई गई है। बाकी सभी घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना ने इलाके को गमगीन कर दिया है। शवों का अभी पोस्टमार्टम नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: आर्यन ने घर से दूर रहकर की खूब पढ़ाई- JEE MAIN परीक्षा में झटके 97.5 % अंक

चंबा में तबाही

चंबा जिले के किहार क्षेत्र में रविवार को बारिश और ओलावृष्टि ने तबाही मचा दी। चंबा-सलूणी-लंगेरा मुख्य मार्ग पर नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई वाहन मलबे में दब गए और पूरे मार्ग पर यातायात ठप हो गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग घंटों फंसे रहे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में स्कूटी पर घूम रहे थे हरियाणवी छोरे, पुलिस को हुआ शक- जेब मिली चिट्टे की पुड़िया

अचानक उफान पर आया नाला, बहा लाया मलबा

घटना रविवार दोपहर बाद की है, जब किहार के ऊपरी हिस्से में भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद एक नाले का जलस्तर अचानक बढ़ गया। कुछ ही मिनटों में यह पानी मलबा लेकर मुख्य मार्ग तक पहुंच गया और वहां खड़े वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोग भयभीत होकर इधर-उधर भागने लगे, लेकिन जैसे ही बारिश रुकी, राहत कार्य शुरू हुआ।'

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख