#हादसा

May 9, 2026

हिमाचल: सड़क से कई सौ मीटर नीचे गिरी कार, उड़े परखच्चे; चालक को नहीं मिला बचने का मौका

खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, पुलिस जांच में जुटी

शेयर करें:

kinnaur accident

सांगला (किन्नौर)। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो, जब प्रदेश के किसी न किसी हिस्से से सड़क दुर्घटना की खबर सामने न आती हो। पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार और जरा सी लापरवाही कई परिवारों की खुशियां छीन रही है। ऐसा ही एक दर्दनाक हादसा जनजातीय जिला किन्नौर से सामने आया है। यहां हुए एक भीषण सड़क हादसे ने एक हंसते खेलते परिवार को उजाड़ दिया।

सांगला मार्ग पर हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शनिवार को सांगला मुख्य मार्ग पर पेश आया। बताया जा रहा है कि वाहन संख्या HP 26 A 3392  सांगला मार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन चालक संतुलन खो बैठा और गाड़ी अनियंत्रित होकर इतनी गहरी खाई में जा गिरी, जिसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल था। खाई में गिरने के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं इस हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : ऑफिस से हाफ डे लेकर घर लौटा नगर निगम अधिकारी, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार

 

इस हादसे में जान गंवाने वाले शख्स की पहचान रामकुमार पुत्र भीमसुख निवासी गांव बोनिंघ सारीग, ग्राम पंचायत थेमगरंग के रूप में हुई है। युवक की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिवार घर में राम कुमार का इंतजार कर रहा था, लेकिन उन्हें अचानक उसकी मौत की खबर मिली, जिसने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।

मौके पर मचा चीख.पुकार का माहौल

हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक को बचाने का कोई मौका नहीं मिल पाया। घटनास्थल पर चीख.पुकार और अफरा.तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में दादी बनाम पोती : एक को BJP तो दूसरी को कांग्रेस ने थमाया टिकट, होगा कड़ा मुकाबला

गांव में पसरा मातम

रामकुमार की असामयिक मौत की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव बोनिंघ सारीग पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार रामकुमार बेहद मिलनसार स्वभाव का युवक था और उसकी अचानक मौत से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है।

 

यह भी पढ़ें : कर्ज में डूबे हिमाचल को अब लॉटरी का सहारा- 27 साल बाद फिर शुरू करने जा रही सरकार, जानें

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर वाहन के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है। वहीं प्रशासन की ओर से नियमानुसार सहायता प्रक्रिया भी अमल में लाई जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख