#हादसा

May 18, 2026

हिमाचल : होटल के बाहर बाइक और टैंकर की जोरदार टक्कर, एक युवक की मौ*त- दोस्त घायल

जवान बेटे की मौ.त- सदमे में पूरा परिवार

शेयर करें:

bike truck two boys kandaghat road nh solan himachal police

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में आज एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग-5 चंडीगढ़-शिमला मार्ग पर कंडाघाट के समीप डीवेंचर होटल के ठीक नीचे टैंकर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

बाइक सवार युवक की मौत

हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : बेटा न होने पर पत्नी से नाखुश था पति, दहेज भी मांगता था- अब दरा.ट से किया वार

टैंकर के साथ बाइक की टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर दो युवक सवार थे, जो शिमला की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे टैंकर के साथ उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक सड़क पर जा गिरे।

एक की मौत, दूसरा घायल

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस थाना कंडाघाट की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- सड़क निर्माण में देरी पर सुक्खू सरकार का एक्शन : अब एक ठेकेदार को नहीं मिलेंगे 2 से ज्यादा काम

मृतक की पहचान

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक युवक दाड़लाघाट क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि घायल युवक की पहचान नेरवा निवासी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही दोनों परिवारों में मातम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कैसे पेश आया हादसा?

घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। टैंकर चालक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा तेज रफ्तार, लापरवाही या सड़क की किसी अन्य स्थिति के कारण हुआ।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : चरस की बड़ी डील करने निकले दो यार, किसी ने दे दी पुलिस को खबर- पहुंचे जेल

जांच में जुटी पुलिस

DSP हेडक्वार्टर सोलन अशोक चौहान ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें, ताकि इस तरह के हादसों से बचा जा सके।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख