#हादसा

September 20, 2026

हिमाचल : टिप्पर की चपेट में आया 23 वर्षीय युवक, तोड़ा दम- ओवरटेक के चक्कर में हुआ हाद*सा

सामने से आ रहा टिप्पर के साथ बाइक की हुई टकरा

शेयर करें:

bike tipper hamirpur road safety jhaniyari himachal police

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक छोटी सी सड़क की चूक ने 23 साल के युवक की जिंदगी छीन ली। यहां शनिवार दोपहर बाइक पर जा रहा युवक ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे टिप्पर की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

युवक की मौत- टिप्पर चालक गिरफ्तार

मृतक की पहचान विक्की निवासी सासन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। हादसे के बाद पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : घायल महिला के इलाज में हुई देरी, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस- हुई मौ**त, परिजनों में रोष

झनियारी के पास हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार विक्की शनिवार दोपहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर झनियारी की ओर जा रहा था। झनियारी के पास वह एक वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहा टिप्पर उसकी बाइक से टकरा गया।

मौके पर मची अफरा-तफरी

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को तुरंत संभाला और 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के किसानों को मालामाल बना रहा ड्रैगन फ्रूट- कीमत सुन हर कोई हैरान

बड़े भाई के साथ चलाता था मोबाइल की दुकान

विक्की अपने बड़े भाई सुनील के साथ झनियारी बाजार में मोबाइल की दुकान चलाता था। परिवार के लिए वह छोटा बेटा होने के साथ कमाई में भी अहम योगदान देता था। विक्की के पिता विजय कुमार दिहाड़ी-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उसकी एक बड़ी बहन भी है, जिसकी शादी हो चुकी है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

बेटे की अचानक मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। युवक की मौत की खबर गांव में पहुंचते ही सासन और झनियारी क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस युवक से परिवार को भविष्य की उम्मीदें थीं, उसकी जिंदगी एक सड़क हादसे ने अचानक खत्म कर दी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : मोबाइल स्क्रीन हुई काली और खाते से उड़ गए 30 हजार... 1 घंटे तक बंद रहा फोन

पुलिस कर रही मामले की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाना शुरू किया। पुलिस ने टिप्पर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और इसमें किस स्तर पर लापरवाही रही, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख