#हादसा

May 5, 2026

हिमाचल : रात को मुंडन से लौट रहा था युवक, पैर फिसलते ही डैम में गिरा- परिजनों को सुबह मिली देह

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, रो-रो कर हो रहा बुरा हाल

शेयर करें:

BAGGA DAM MAN MUNDAN CEREMONY CHAMBA HIMACHAL POLICE

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है। मुंडन संस्कार की धाम खाकर घर लौट रहे एक व्यक्ति की पैर फिसलने से बग्गा डैम में गिरकर मौत हो गई है।

 मुंडन से लौट रहा था युवक

जानकारी के अनुसार, ऊपरी बकानी गांव का लबलू किसी रिश्तेदारी में आयोजित मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद देर शाम घर लौट रहे थे। रात का समय होने और रास्ता सुनसान होने के कारण उन्हें किसी ने आते-जाते नहीं देखा।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में फौजी की बेटी ने किया टॉप, मां के छलके आंसू- 500 में 488 अंक लेकर पाया 9वां स्थान

रात भर परिवार करता रहा इंतजार

जब वह देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिवार के लोग तुरंत उनकी तलाश में निकल पड़े और आसपास के संभावित रास्तों पर खोजबीन शुरू की, लेकिन आधी रात तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया।

डैम में मिली लाश

अगली सुबह इस घटना ने दुखद मोड़ ले लिया, जब स्थानीय लोगों ने बग्गा डैम में एक शव तैरता हुआ देखा। यह खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और तुरंत परिजनों को सूचना दी गई। परिवार के सदस्य जब मौके पर पहुंचे तो उन्होंने शव की पहचान लबलू के रूप में की, जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : पत्नी के हक में कोर्ट का बड़ा फैसला- नौकरी करने पर भी मिलेगा गुजारा भत्ता, पति की अपील खारिज

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अंधेरे और फिसलन भरे रास्ते के कारण लबलू का संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे डैम में जा गिरे, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

 

SP चंबा विजय सकलानी ने बताया कि व्यक्ति की मौत डैम में गिरने से हुई प्रतीत हो रही है। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मणिमहेश यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी- शिवभूमि में उत्साह का माहौल, तैयारियों में जुटी कांग्रेस

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

इस हादसे के बाद गांव ऊपरी बकानी में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में इस घटना को लेकर गहरी संवेदना व्यक्त की जा रही है। अचानक हुई इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे दुख में डाल दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख