#हादसा
February 7, 2026
हिमाचल : बैडमिंटन खेलते ठेकेदार को पड़ा दिल का दौरा, थमीं सांसें; पत्नी-बेटी का था इकलौता सहारा
रोजाना 5KM सैर करता था रवि, नशे से भी था दूर
शेयर करें:

कांगड़ा। मौत न समय देखती है और न उम्र। यह कब, कहां और कैसे आ जाए-कोई नहीं जानता। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आई यह घटना इसी कड़वी सच्चाई की याद दिलाती है। यहां बैजनाथ क्षेत्र में बैंडमिंटन खेल रहे एक व्यक्ति की अचानक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि चौबीन गांव के 55 वर्षीय रविंद्र राणा उर्फ रवि की रोज की तरह बैडमिंटन खेल रहे थे। मगर खेल के दौरान वो अचानक बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौत हो गई। रवि की ऐसे अचानक हुई मौत से हर कोई स्तब्ध है।
रविंद्र राणा उन लोगों में शामिल थे, जो स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही नहीं बरतते थे। दोस्तों के मुताबिक, रवि रोजाना चार से पांच किलोमीटर पैदल सैर करते थे और इसके बाद बैडमिंटन खेलना उनकी दिनचर्या का हिस्सा था।
वह नशे से दूर रहते थे और सक्रिय जीवनशैली जीते थे। रवि का स्वभाव बेहद मिलनसार था। दोस्त बताते हैं कि वह हर किसी से हंसकर बात करते थे और मैदान में भी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा के साथ मौजूद रहते थे। यही कारण है कि उनकी अचानक मौत ने न सिर्फ परिवार, बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।
रविंद्र राणा पेशे से ठेकेदार थे और अपने काम को लेकर काफी सक्रिय और जिम्मेदार माने जाते थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटी हैं। अचानक आई इस त्रासदी ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घर में मातम पसरा हुआ है और हर आंख नम है। परिजनों का कहना है कि रवि पूरी तरह स्वस्थ दिखते थे, ऐसे में उनकी मृत्यु पर विश्वास करना मुश्किल हो रहा है।
घटना की खबर फैलते ही बैजनाथ और आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। परिचित, रिश्तेदार और ग्रामीण परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं। हर कोई यही सवाल पूछ रहा है कि आखिर इतनी सक्रिय और स्वस्थ दिनचर्या जीने वाले व्यक्ति के साथ ऐसा कैसे हो गया?
विशेषज्ञों के अनुसार, हार्ट अटैक के लक्षण तीन-चार महीने पहले ही दिखने लग जाते हैं।