#हादसा

April 22, 2025

पंजाब से हिमाचल के शक्तिपीठ आया था दंपत्ति, दर्शन करने से पहले स्वर्ग सिधारा पति

पंजाब से आए थे पति पत्नी, मंदिर की सीढ़ियों पर बिगड़ी पति की तबीयत

शेयर करें:

Mata Chintapurni Temple

ऊना। देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल में कई शक्तिपीठ हैं। इन शक्तिपीठों में हर साल पड़ोसी राज्य पंजाब सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। ऐसा ही एक पंजाब का दंपति भी हिमाचल के ऊना जिला के प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता चिंतपूर्णी में माथा टेकने आया था। लेकिन मां के चरणों में पहुंचते ही पति ने प्राण त्याग दिए। पति की मौत से उसके साथ आई पत्नी गहरे सदमे में है।

माता चिंतपूर्णी में आए थे पंजाब के पति पत्नी

दरअसल आज मंगलवार को पंजाब से एक पति पत्नी चिंतपूर्णी में माता के दर्शन करने के लिए आए थे। इसी बीच अचानक पति की तबीयत बिगड़ गई और वह मंदिर की सीढ़ियों पर गिर गया। इस श्रद्धालु को स्थानीय लोगों और होमगार्ड के जवानों ने तुरंत ही सिविल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने श्रद्धालु को मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नेपाली को ठेके पर खेत देना पड़ा भारी, आरोपी ने उगा डाली नशे की फसल 

मंदिर की सीढ़ियों पर निकले प्राण

बताया जा रहा है कि मृतक अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ मंगलवार सुबह चिंतपूर्णी मंदिर पहुंचे थे। जब अशोक कालिया अपनी पत्नी के साथ गेट नंबर एक की सीढ़ियां चढ़कर माता के दर्शन को जा रहे थे, तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसी बीच आसपास के दुकानदार और सुरक्षा में तैनात होमगार्ड जवान वहां पहुंचे और श्रद्धालु को तुरंत सिविल हॉस्पिटल चिंतपूर्णी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: नेशनल हेराल्ड केस को कांग्रेस के खिलाफ राजनीतिक हथियार बना रही है भाजपा 

पति की मौत का पत्नी को लगा गहरा सदमा

मृतक की पहचान 67 वर्षीय अशोक कालिया पुत्र स्वर्गीय वेद प्रकाश कालिया निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। अशोक कालिया की मौत से उनकी पत्नी को गहरा सदमा लगा है। पत्नी का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। महिला जहां खुशी खुशी अपने पति के साथ माता के दर्शन करने आए थे, वहीं माता के दर्शन से पहले ही उनके पति की मौत हो गई। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में गुंडागर्दी- रातभर रस्सियों से बांधा शख्स, पत्नी को धमका कर मांगी फिरौती- जानें पूरा मामला

 

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। लेकिन माना जा रहा है कि व्यक्ति को शायद हार्ट अटैक आया होगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख