#हादसा

July 31, 2025

BREAKING: हिमाचल में बड़ी घटना, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी; अब तक 10 लोगों के...

अब तक 10 लोगों के घायल होने की सूचना

शेयर करें:

Mandi Bus Accident

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। मंडी जिला के नाचन में एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे के समय बस में काफी यात्री सवार बताए जा रहे है। इस हादसे में अभी तक 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। यह हादसा आज गुरुवार दोपहर बाद नाचन विधानसभा क्षेत्र के तुन्ना गांव के पास हुआ है। हादसे में एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी है। 

यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह बस शीतला ट्रैवेल्स की थी और यात्रियों को लेकर जहल से गोहर की ओर जा रही थी। तुन्ना के पास तीखे मोड़ पर चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे वाहन सीधे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख.पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण तुरंत मदद के लिए पहुंचे। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का जवान हुआ शहीद: डेढ़ साल का है बेटा; एक माह पहले बने थे लेफ्टिनेंट कर्नल

स्थानीय ग्रामीणों ने शुरू किया बचाव कार्य

दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। वहीं पुलिस और प्रशासन की टीमें भी बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और राहत कार्य शुरू कर दिया है। हालांकि इससे पहले ही ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्रशासन और पुलिस मौके पर

इस हादसे में अब तक 10 लोगों के घायल होने की सूचना है। जिसमें कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रशासनिक अमला भी घटनास्थल पर पहुंच गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर यह अंदेशा जताया जा रहा है कि बस की ब्रेक प्रणाली में तकनीकी खराबी या सड़क की फिसलन इसकी वजह हो सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : सरकारी कर्मचारी का चल रहा था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर, रेस्ट हाउस में पड़ा मिला

बस सेवाओं की सुरक्षा पर उठे उठाए 

इस घटना ने एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में संचालित निजी बस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। परिवहन विभाग की निगरानी, सड़क सुरक्षा उपायों और बस चालकों की सतर्कता को लेकर अब स्थानीय लोग प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

 

नोट:-  यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है। दुर्घटना से संबंधित अधिक जानकारी और आधिकारिक पुष्टि मिलते ही खबर में आगे जानकारी जोड़ी जाएगी। ताज़ा अपडेट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें। 

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख