#हादसा

August 3, 2025

हिमाचल: रिटायरमेंट की खुशियां मातम में बदलीं, शख्स की करंट लगने से गई जान

टुल्लू पंप चलाते समय करंट लगने से रिटायर्ड कर्मचारी की गई जान

शेयर करें:

bilaspur accident News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला से एक दुखद समाचार सामने आया है। यहां जो शख्स तीन दिन पहले ही सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुआ था उसकी अचानक मौत हो गई। जिस घर में तीन दिन पहले रिटायरमेंट की खुशियां गूंज रही थी, आज दो दिन बाद ही उस घर में मातम पसर गया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। मामला बिलासपुर जिला के भराड़ी क्षेत्र से सामने आया है। 

करंट लगने से व्यक्ति की मौत

दरअसल बीबीएमबी तलवाड़ा से सेवानिवृत्त हुए एक कर्मचारी की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। यह हृदयविदारक हादसा भराड़ी थाना क्षेत्र के अंतर्गत लंझता पंचायत में रविवार सुबह उस समय हुआ जब 62 वर्षीय देव राज अपने घर के आंगन में टुल्लू पंप चला रहे थे। मृतक की पहचान देव राज पुत्र धनी राम निवासी गांव लंझता के रूप में हुई है।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING: हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित, यहां देखें

तीन दिन पहले हुए थे सेवानिवृत्त

जानकारी के अनुसार देव राज तीन दिन पूर्व ही लंबी सेवा के बाद भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड तलवाड़ा से सेवानिवृत्त हुए थे। घर में रिटायरमेंट की खुशियों का माहौल था और परिवार भविष्य की नई शुरुआत की तैयारियों में व्यस्त था। लेकिन रविवार की सुबह वह घर में टुल्लू पंप चला रहे थे कि अचानक उन्हें करंट लग गया और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े।

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

परिजनों ने तुरंत उन्हें भराड़ी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही भराड़ी पुलिस थाना की टीम मौके पर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल घुमारवीं में पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में चलती कार पर दरकी पहाड़ी, एक ही गांव के चार लोग थे सवार- चीखों से दहला इलाका

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस मामले की जांच कर रही है और प्रारंभिक जांच में यह घटना एक दुःखद दुर्घटना प्रतीत हो रही है। देव राज की आकस्मिक मृत्यु से न सिर्फ उनका परिवार बल्कि पूरा गांव शोक में डूब गया है। लोगों ने बताया कि देव राज एक मिलनसार और जिम्मेदार व्यक्ति थे, और उनके जाने से समाज ने एक अच्छा इंसान खो दिया है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख