#हादसा

September 23, 2025

हिमाचल: बिजली के खंभे से नीचे गिरा शख्स, मौके पर ही थम गई सांसें; पसरा मातम

गिरते साथी को बचाने के प्रयास में दूसरा भी नीचे गिरा

शेयर करें:

Electrick pole hamirpur

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह व्यक्ति अपने परिवार के पालन पोषण करने के लिए दिहाड़ी मजदूरी करने दूसरे राज्य से अभी हाल ही में हिमाचल आया था और यहां एक ठेकेदार के माध्यम से काम कर रहा था। व्यक्ति की मौत बिजली के खंभे से नीचे गिरने से हुई है। वहीं उसका साथी भी उसे बचाने के प्रयास में नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। 

बाबा की नगरी दियाटसिद्ध में हुआ हादसा

यह हादसा हमीरपुर जिला के दियोटसिद्ध क्षेत्र में बाबा बालक नाथ मंदिर के समीप स्थित कार पार्किंग क्षेत्र में उस समय हुआ जब दोनों मजदूर खंभे पर चढ़कर ट्रांसफॉर्मर की तकनीकी खराबी को ठीक करने में जुटे थे। यह दोनों ही मजदूर करीब डेढ़ घंट से खंभे पर चढ़े हुए थे। इस दौरान अचानक एक मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू के मंत्री का तंज, BJP नेता ऐसे कर रहे तारीफ-जैसे हिमाचल में केंद्र ने कर दी पैसों की बरसात

कुछ दिन पहले ही हिमाचल आए थे दोनों शख्स

मृतक की पहचान 40 वर्षीय गिरवर प्रसाद निवासी गांव जलवा खैड़ा जिला हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है, जबकि घायल मजदूर का नाम जलाल चौधरी है जो पश्चिम बंगाल का रहने वाला है। दोनों मजदूरों को एक निजी ठेकेदार द्वारा मरम्मत कार्य के लिए नियुक्त किया गया था। बताया जा रहा है कि ये दोनों हाल ही में हिमाचल आए थे और कुछ दिनों से ही इस क्षेत्र में कार्यरत थे।

संतुलन बिगड़ने से हुआ हादसा

हादसे के वक्त दोनों मजदूर बिजली के खंभे पर करीब डेढ़ घंटे से काम कर रहे थे। इसी दौरान गिरवर प्रसाद का संतुलन अचानक बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे आ गिरा। गिरते समय उनके साथी जलाल चौधरी ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन वह भी झटके से नीचे गिर पड़े। इस दुर्घटना में गिरवर गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सात युवक अरेस्ट, बरामद हुआ लाखों का चिट्टा-चरस; रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

 

घायलों को तुरंत मौके से उठाकर नजदीकी सिविल अस्पताल बड़सर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने गिरवर प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। वहीं जलाल चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए राधा कृष्ण मेडिकल कॉलेज हमीरपुर भेजा गया है।

प्रशासन ने शुरू की जांच

डीएसपी लालमन शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मजदूरों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं कराए गए थे, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तकनीकी जांच के बाद ही की जा सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : BREAKING हिमाचल: यमुनाघाट में नहाने उतरे दो भाईयों सहित तीन युवक डूबे, 20 से 23 साल है उम्र

सवालों के घेरे में निजी ठेकेदार

दोनों मजदूर राजीव कुमार नामक एक निजी ठेकेदार के अधीन कार्य कर रहे थे। इस घटना ने मजदूरों की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने भी हादसे के बाद ठेकेदार की लापरवाही को लेकर नाराज़गी जताई है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख