#हादसा
March 7, 2026
हिमाचल में हरियाणा नंबर बस का तांडव: ट्रक को टक्कर मार पलटा, पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला
कुल्लू–मनाली–चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर बेकाबू हुई हरियाणा नंबर की बस
शेयर करें:

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला में शनिवार को एक हरियाणा नंबर की बस ने खूब तांडव मचाया। बेकाबू हुई इस बस ने ना सिर्फ अन्य वाहनों को टक्कर मारी, बल्कि राहगीरों को भी कुचलते हुए निकल गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी। यह घटना बिलासपुर जिला के स्वारघाट में कुल्लूदृमनालीदृचंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को हुई।
बताया जा रहा है कि हरियाणा नंबर की एक बेकाबू बस ने बिलासपुर जिले के स्वारघाट क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। बस पहले एक ट्रक से जोरदार टक्कर मारते हुए उसे करीब 100 फीट दूर तक घसीटते हुए ले गई और फिर सड़क पर पैदल चल रहे एक व्यक्ति को कुचल दिया। इस हादसे में पैदल जा रहे व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ने खो दिया वीर जवान, 6 माह पहले पत्नी का हुआ था नि.धन; 3 बच्चे हो गए अनाथ
यह हादसा स्वारघाट के पास गांव देहणी में नेशनल हाईवे पर स्थित मोड़ा टोल प्लाजा के नजदीक हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पहले गारमोड़ा टोल प्लाजा के पास खराब होकर खड़ी थी। चालक ने बस को हल्का.फुल्का ठीक करवाने के बाद उसे कीरतपुर साहिब की ओर ले जाना शुरू किया। बताया जा रहा है कि जैसे ही बस गांव देहणी के पास ढलान वाले हिस्से में पहुंची, अचानक चालक का नियंत्रण बस पर से हट गया और बस तेज रफ्तार में बेकाबू हो गई।
बेकाबू बस ने सबसे पहले सड़क किनारे खड़े एक ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि भारी.भरकम ट्रक करीब 100 फुट दूर जाकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा.तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। इसी दौरान सड़क से पैदल गुजर रहा एक व्यक्ति भी बस की चपेट में आ गया। बस ने उसे बुरी तरह कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि वहां मौजूद लोग कुछ देर तक सहम गए।
इस दुर्घटना में दो अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और हाईवे के कर्मचारियों ने तुरंत उन्हें अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल आनंदपुर साहिब भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह बस का बेकाबू होना बताया जा रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।