#हादसा
June 24, 2025
हिमाचल में 70 फीट गहरी खाई में गिरी कार, कार में सवार थे युवक और किशोरी
25 साल का युवक, 15 वर्षीय लड़की कर रहे थे सफर
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल की सर्पीली सड़कों पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकतर हादसे वाहन चालकों की लापरवाही और तेज रफ्तार के चलते होते हैं। ऐसा ही एक सड़क हादसा हिमाचल के हमीरपुर जिला में भी हुआ है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 70 फीट नीचे लुढ़क गई। हादसे के समय कार में एक युवक और युवती सवार थे।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा हमीरपुर ज़िले के बनाल गांव में हुआ है। हादसे में एक ऑल्टो कार एचपी36सी.6825 सुजानपुर से हमीरपुर की ओर जा रही थी, जब अचानक वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 70 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में झनियारा निवासी 25 वर्षीय अंकित और भोरंज के समीरपुर क्षेत्र की 15 वर्षीय इशिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरी कार, परिवार ने खो दिया 19 वर्षीय बेटा; युवती चला रही थी गाड़ी
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दोनों घायलांे को कार से निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से डॉ राधा कृष्ण सरकारी मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में भर्ती करवाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में 7 लाख की चरस खरीद गुरुग्राम में बेचने पहुंचा तस्कर, पिस्टल - कारतूस सहित धरा
सुजानपुर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंच गई और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच की जा रही है। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाएं अब चिंताजनक स्तर पर पहुंच चुकी हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा के उपायों की कमीए तेज रफ्तार और वाहन चालकों की लापरवाही इस तरह की घटनाओं के पीछे प्रमुख कारण माने जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल घूमने आए हरियाणा के पर्यटकों को लोकल युवकों ने पी*टा, महिला से की बदसलूकी
बता दें कि आज मंगवार दोपहर को ही चंबा जिला के तीसा में भी एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी थी। जिसमें एक 19 साल के युवक की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस कार को एक 18 साल की लड़की चला रही थी। यह हादसा भी तेज रफ्तार और लापरवाही का माना जा रहा है।