राजनीति

#हादसा

April 13, 2025

BREAKING: हिमाचल- सड़क से लुढ़की गाड़ी खड्ड में जा गिरी, तीन थे सवार; दो ही बच सके

उत्तर प्रदेश की बताई जा रही गाड़ी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Chamba Car fell

चंबा। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला में एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यहां एक कार गहरी खाई में जाकर सीधे खड्ड में पहुंच गई है। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत बताई जा रही है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें स्थानीय लोग अस्पताल में पहुंचाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। 

चंबा में हुआ दर्दनाक हादसा

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा चंबा जिला के सलूणी हलूरा मार्ग पर हुआ है। यहां एक गाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर 100 मीटर से भी अधिक गहरी खाई में बह रही खड्ड में जा पहुंची है। हादसे के समय गाड़ी में तीन लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिसमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल के पूर्व मंत्री को आया फोन, 25 लाख फिरौती मांगी, नहीं देने पर दी ये धम*की

उत्तर प्रदेश की बताई जा रही गाड़ी

हादसे का शिकार हुई कार उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर की बताई जा रही है। हालांकि गाड़ी में सवार लोगों कौन थे और वह कहां से आए थे और कहां जा रहे थे, इसकी अभी तक जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन यह हादसा आज रविवार दोपहर बाद हुआ है। हादसे में कार सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : स्किड होकर HRTC बस के नीचे घुसी स्कूटी, देखने लायक नहीं बचा चालक का चेहरा

गाड़ी के खाई में गिरने का पता चलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन गहरी खाई होने के चलते लोगों को भी घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग गया। वहीं पुलिस  को भी मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। 

 

नोट यह खबर अभी तक ब्रेकिंग है। पूरी जानकारी एकत्रित करने के बाद इस खबर को अपडेट कर दिया जाएगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें 

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख