#हादसा

February 28, 2026

हिमाचल: बेटे की आंखों के सामने मां की थम गईं सांसें, स्कूटी पर जाते कार ने बुरी तरह से रौंदा

हरियाणा नंबर की कार में सवार थे दो युवक और दो युवतियां

शेयर करें:

kangra Road Accident

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश में दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। राजधानी शिमला में दो दिन में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं अब कांगड़ा जिला में ऐसा ही दर्दनाक सड़क हादसा रिपोर्ट हुआ है। इस हादसे में एक कार चालक युवक ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। स्कूटी पर एक महिला अपने बेटे के साथ जा रही थी। इस हादसे में महिला की मौत हो गई है। 

 

यह हादसा कांगड़ा जिले में धर्मशाला के कंडी क्षेत्र में शनिवार को हुआ है। जानकारी के अनुसार दाड़नू गांव निवासी 58 वर्षीय दुर्गेश देवी अपने बेटे के साथ स्कूटी पर धर्मशाला की ओर जा रही थीं। जैसे ही वे कंडी क्षेत्र के पास पहुंचीं, सामने से गलत दिशा में आ रही हरियाणा नंबर की कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां.बेटा सड़क पर जा गिरे और महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बड़ा हा*दसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरी THAR गाड़ी, पति-पत्नी की मौ*त

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। 

कार में सवार थे युवक-युवतियां

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार में दो युवक और दो युवतियां सवार थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित गैर इरादतन हत्या से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे की हालत में तो नहीं था।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सन.सनीखेज घटना: युवक ने खुद पर मिट्टी का तेल छिड़क कर लगा ली तीली

स्थानीय लोगों में रोष, सख्ती की मांग

हादसे के बाद कंडी क्षेत्र के लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर बाहरी राज्यों के वाहन चालक तेज रफ्तार और गलत दिशा में वाहन चलाते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से पुलिस गश्त बढ़ाने और यातायात नियमों को सख्ती से लागू करने की मांग उठाई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: खाई में गिरते दहकी गाड़ी, जिं*दा ज.ल गए अंदर बैठे 3 लोग, बुजुर्ग पिता से छीन गया अंतिम सहारा

पुलिस की अपील

पुलिस विभाग ने घटना के बाद वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी क्षेत्रों में सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं और गलत दिशा या तेज गति जैसी लापरवाही से बचें। अधिकारियों का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी न केवल खुद के लिए बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरा बनती जा रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख