#हादसा

November 22, 2025

हिमाचल: सड़क से लुढ़की कार कई बार पलटी, अंदर बैठे पति-पत्नी की एक साथ थम गई सांसें

एक सड़क से पलटे खाते दूसरी सड़क पर पहुंची कार

शेयर करें:

Rohru Car Accident

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद भयानक और दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां एक कार अनियंत्रित होकर एक सड़क से कई बार पलटे खाते हुए नीचे गहराई में दूसरी सड़क पर जा गिरी है। इस भयानक हादसे में कार में सवार पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। यह भयानक हादसा आज शनिवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के आसपास हुआ है। 

एक सड़क से पलटे खाते दूसरी पर पहुंची कार

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा शिमला जिला के उपमंडल रोहड़ू के टिक्कर क्षेत्र में रमटेड़ी के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार लगभग 12:30 बजे एक बोलेनो कार (HP 10B 5947) मुख्य सड़क पर अचानक अनियंत्रित हो गई, जिससे कार सड़क से लुढ़क गई और पलटे खाते हुए नीचे दूसरी सड़क पर जा गिरी। हादसे के समय कार में पति पत्नी सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल का शहीद विंग कमांडर नमन स्याल परिवार का था इकलौता बेटा, पत्नी-बेटी कल पहुंचेगी घर

पति-पत्नी की दर्दनाक मौत

मृतक दंपति की पहचान राजेश कुमार (54) और उनकी पत्नी लीला देवी (50) के रूप में हुई है। राजेश कुमार टिक्कर तहसील के रमटेड़ी गांव के निवासी थे और राजकीय उच्च विद्यालय खारला में मुख्याध्यापक के पद पर तैनात थे। हादसे के बाद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों को सिविल अस्पताल सेंटर टिक्कर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल : गड्ढे में धंसा स्कूल बस का टायर, बाल-बाल बची 8वीं की छात्रा, NHAI पर भड़के मंत्री: 

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार वाहन का नियंत्रण खोना हादसे का प्रमुख कारण माना जा रहा है, हालांकि अंतिम तथ्य जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होंगे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रोहड़ू भेजा गया है।

डीएसपी रोहड़ू ने लोगों से की अपील

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने लोगों से अपील की है कि हिमाचल प्रदेश की सर्पीली सड़कों पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल के बागवानों को मालामाल कर रहा जापानी फल, सेब-आनार से कम आ रहा खर्च


हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ऊंची पहाड़ियों, तंग मोड़ों और खड़ी चढ़ाइयों के बीच थोड़ी.सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में आए दिन हो रही दुर्घटनाएं इस गंभीर समस्या की ओर इशारा करती हैं और सुरक्षित ड्राइविंग एवं सड़क प्रबंधन की आवश्यकता को दोहराती हैं।

नोट: ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख