#हादसा

July 31, 2026

हिमाचल: 25 साल की उम्र में बुझ गया घर का इकलौता चिराग, करंट लगने से उजड़ा हंसता-खेलता परिवार

घर की छत पर रेलिंग से लगा करंट, झटके से नीचे गिरा युवक

शेयर करें:

bilaspur Electric Shock

बिलासपुर। जिंदगी कब किस मोड़ पर साथ छोड़ दे, इसका अंदाजा किसी को नहीं होता। बिलासपुर जिले में एक ऐसा दर्दनाक हादसा सामने आया, जिसने पूरे गांव को गम में डुबो दिया। महज 25 साल की उम्र में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। परिवार का इकलौता बेटा पलभर में हमेशा के लिए दुनिया छोड़ गया और पीछे अपने माता-पिता को गहरे सदमे में छोड़ गया। जिस घर में खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

छत पर काम करते हुआ दर्दनाक हादसा

घटना बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल की दधोल पंचायत के दधोल कलां गांव की है। शुक्रवार दोपहर युवक अपने घर की छत पर किसी काम में व्यस्त था। इसी दौरान उसका हाथ छत पर लगी लोहे की रेलिंग से छू गया। बताया जा रहा है कि रेलिंग में अचानक विद्युत प्रवाह था, जिससे उसे जोरदार करंट लगा। तेज झटके के कारण वह अपना संतुलन खो बैठा और छत से नीचे गिर गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सड़क के बीचों-बीच पड़ी मिली देह, शरीर पर नहीं था एक भी कपड़ा; उठे कई तरह के सवाल

अस्पताल में जिंदगी की जंग हार गया पंकज

हादसे के बाद परिजन और ग्रामीण बिना समय गंवाए गंभीर रूप से घायल पंकज को नजदीकी निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए नागरिक अस्पताल घुमारवीं रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में लगातार बारिश बनी आफत : पहाड़ी से गिरीं भारी चट्टानें, मलबे से सड़कें बंद

इकलौते बेटे की मौत से टूटा परिवार

बताया जा रहा है कि 25 वर्षीय पंकज अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को बेसहारा कर दिया है। गांव में हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग

दधोल पंचायत के प्रधान पुरुषोत्तम ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता और फौरी राहत देने की मांग की है। उनका कहना है कि परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया है और इस कठिन समय में प्रशासन को हर संभव मदद करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- 15 अगस्त से पहले हिमाचल में हड़कंप : केंद्रीय विद्यालय को मिली ब*म से उड़ाने की धम..की

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों की टीम यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर छत की लोहे की रेलिंग में करंट कैसे पहुंचा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख