#हादसा

November 11, 2025

दिल्ली ब्लास्ट में हिमाचली युवक भी था मौके पर मौजूद - परिवार को TV पर मिली बुरी खबर

धमाके के बाद हिमाचल हाई अलर्ट पर है

शेयर करें:

Delhi Police Himachal Man Blast

हमीरपुर। दिल्ली के लाल किले के पास सोमवार की शाम हुए बम धमाके में हिमाचल प्रदेश का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। घायलों की सूची में हमीरपुर जिला निवासी तिलक राज (उम्र 45 वर्ष) का नाम शामिल है। घटना के बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

मौके पर मौजूद थे तिलक राज

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तिलक राज हमीरपुर जिले के निवासी और कृष्ण चंद के पुत्र हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह दिल्ली में किस काम से मौजूद थे और धमाके वाली जगह पर कैसे पहुंचे।

यह भी पढ़ें: दिल्ली धमाके के बाद हिमाचल में सख्ती- शक्तिपीठों की सुरक्षा बढ़ाई, भीड़भाड़ वाले इलाकों पर फोकस

दिल्ली में हुआ जोरदार धमाका

अधिकारियों ने बताया कि जैसे ही पार्किंग में खड़ी कार में धमाका हुआ, तेज आग और मलबे के साथ तिलक भी ब्लास्ट की चपेट में आ गए। उनकी हालत पर चिकित्सक निगरानी बनाए हुए हैं। स्थानीय स्तर पर अभी यह भी पुष्टि नहीं हुई है कि तिलक राज दिल्ली में नौकरी करते हैं या किसी निजी काम के सिलसिले में वहां थे। परिवार से भी संपर्क स्थापित करने की कोशिश की जा रही है।

CM सुक्खू ने जताया दुख

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, जो स्वयं हमीरपुर जिले से आते हैं, ने धमाके की घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार घायलों और उनके परिवारों के साथ खड़ी है। CM ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि तिलक राज के उपचार से संबंधित जानकारी तुरंत एकत्र कर परिजनों को उपलब्ध कराई जाए।

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में ब्लास्ट : हाई अलर्ट पर हिमाचल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने निंदा

राज्य के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी घटना की निंदा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ऐसे कृत्य केवल वे लोग करते हैं जो समाज में भय और अस्थिरता फैलाना चाहते हैं। मृतकों के परिजनों के प्रति उन्होंने संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

 

धमाके में अब तक 11 मौतें, 20 लोग घायल

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 की पार्किंग में एक कार में सोमवार शाम करीब 6:55 बजे विस्फोट हुआ। धमाका इतना तीव्र था कि आग ने आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। अब तक 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 20 लोग घायल बताए गए हैं। घायलों में दिल्ली, यूपी और अन्य राज्यों के लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: रेणुका ठाकुर को गांववालों ने पहनाया चांदी का ताज, मां से गले लग खूब रोई विश्व चैंपियन

हिमाचल में हाई अलर्ट जारी

घटना के बाद हिमाचल प्रदेश पुलिस ने प्रदेश भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस महानिदेशक ने सीमावर्ती जिलों—ऊना, कांगड़ा, सोलन, बिलासपुर और सिरमौर में निगरानी बढ़ाने और सीमाओं पर सख्ती से वाहन जांच के निर्देश दिए हैं। भीड़भाड़ वाले स्थानों, बस अड्डों और धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख