#यूटिलिटी

September 22, 2024

वोट लेने को कुछ महिलाओं के खाते में डाले 1500 रुपए!, अब 3 माह से कर रही इंतजार

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की महिलाएं पिछले तीन माह से सुक्खू सरकार द्वारा इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत दिए जाने वाले 1500 1500 रुपए का इंतजार कर रह हैं। तीन माह बीत जाने के बाद भी इन महिलाओं के खाते में अभी तक कोई राशि नहीं आई है। इतना ही नहीं कुछ जिला को छोड़ कर अन्य जिला में तो महिलाओं को अभी तक एक बार भी 1500 रुपए नहीं मिले हैं।

चुनाव नजदीक आए तो कुछ को डाल दिए 1500 रुपए

तीन माह के इंतजार के बाद भी जब महिलाओं को 1500 रुपए नहीं मिले तो अब महिलाओं का रोष बढ़ने लगा है। महिलाओं का आरोप है कि सुक्खू सरकार ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव को देखते हुए कुछ महिलाओं के खाते में 1500- 1500 रुपए डाल दिए, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए, तो अब सुक्खू सरकार ने भी पैसे डालने बंद कर दिए।

महिलाओं का आरोप अब शर्तें लगा रही सुक्खू सरकार

महिलाओं का आरोप है कि अब इस योजना में सुक्खू सरकार कई तरह की शर्तें लगा रही है। सत्ता में आने से पूर्व सीधे कहा गया था कि 18 से 59 साल की महिलाओं को 1500- 1500 रुपए मिलेंगे। लेकिन अब परिवार में केवल एक महिला को पैसे देने की बात कही जा रही है। बता दें कि सुक्खू सरकार की इस योजना को लेकर विपक्ष भी कई बार हमला कर चुका है।

सुक्खू सरकार ने क्या किया था वादा

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सत्ता में आने से पूर्व जनता खासकर महिलाओं से वादा किया था कि प्रदेश की हर 18 से 59 साल की महिला को सरकार हर माह 1500 -1500 मासिक पेंशन के रूप में देगी। कांग्रेस सरकार पर विश्वास जताते हुए जनता ने कांग्रेस को वोट दिया और उसे 40 सीटे देकर हिमाचल की सत्ता सौंप दी। सत्ता में आते ही सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री बने।

लोकसभा चुनाव को देखते हुए जारी कर दी अधिसूचना

सत्ता में आने के लगभग एक साल तक कांग्रेस के मुखिया सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपना वादा नहीं निभाया। इसी बीच प्रदेश में छह सीटों पर उपचुनाव के साथ साथ लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आ गया। जिसे देखते हुए कांग्रेस सरकार ने 13 मार्च को प्रदेश भर की महिलाओं को 1500 -1500 रुपए मासिक पेंशन देने की अधिसूचना जारी कर दी। यह भी पढ़ें: हिमाचल : 14 साल की लड़की को तंग करता था गांव का युवक, मिली ऐसी सजा

चुनाव खत्म होने के बाद से नहीं मिले पैसे

इस अधिसूचना के जारी होने के मात्र तीन दिन बाद ही यानी 16 मार्च को देशभर में लोकसभा चुनावों के साथ हिमाचल की छह सीटों पर उपचुनाव की घोषणा हो गई। सरकार ने अधिसूचना जारी होने और चुनाव का ऐलान होने के बीच में इंदिरा गांधी प्यारी बहना योजना के तहत आवेदन करने वाली सिर्फ 28,249 महिलाओं के खाते में अप्रैल से जून महीने तक के 4500 रुपए डाले गए थे। लेकिन उसके तीन माह बीत जाने के बाद अभी तक महिलाओं के खाते में 1500 रुपए नहीं आए हैं। यह भी पढ़ें: मंत्री चंद्र कुमार ने गौशाला को बताया स्लाटर हाउस, लोग बोले इस्तीफा दो

जुलाई से अब तक नहीं मिले पैसे

बता दें कि सुक्खू सरकार की इस इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के तहत 31 जुलाई 2024 तक 7,88,784 महिलाएं आवेदन कर चुकी हैं। आवेदनों की संख्या आने वाले समय में और भी बढ़ सकती है। हालांकि सुक्खू सरकार ने पात्र महिलाओं को लाभ देने के लिए वित्त वर्ष 2024- 25 के लिए 22.84 करोड़ की राशि का प्रावधान किया था। जिसके तहत 28,249 महिलाओं को अप्रैल से जून माह की पेंशन दी गई, लेकिन जुलाई से अब तक महिलाओं को पेंशन नहीं मिली है। यह भी पढ़ें : कांग्रेस और पाकिस्तान के इरादे एक जैसे, देश को तोड़ने का कर रहे प्रयास : अनुराग ठाकुर

योजना में लगाई हैं नई शर्तें

हिमाचल प्रदेश खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रहा है। ऐसे में सुक्खू सरकार ने अपनी इस योजना में नई शर्तें जोड़ दी हैं। हालांकि सत्ता में आने से पूर्व सरकार ने कोई शर्त का जिक्र नहीं किया था। लेकिन अब इसमें शर्तें जोड़ी गई हैं, जिसका खुलासा विधानसभा में मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने भी किया था। उन्होंने कहा था कि परिवार में एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख