#यूटिलिटी

May 18, 2024

हिमाचल में अभी और बढ़ेगी गर्मी: मगर बारिश कब- यहां जानें पूरी डीटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में पारा चढ़ने के कारण गर्मी बेहाल करने लगी है। प्रदेश का चार शहरों में पारा 40 डिग्री पार हो गया है। अभी अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और इजाफा होगा, जिससे प्रदेश में लोगों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ेगी।

झेलनी पड़ सकती है हीट वेव

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, वेस्टर्न डिस्टरबेंस कमजोर पड़ गया है। जिसके कारण बारिश की ज्यादा संभावना नहीं है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के मैदानी इलाकों के लोगों को हीट वेव झेलनी पड़ सकती है।

यह भी पढ़ें:राजीव बिंदल के साथ फोटो टीचर को पड़ी महंगी: वायरल होने के बाद किया सस्पेंड

इस सीजन का सबसे गर्म दिन

बता दें कि प्रदेश में आए दिन मौसम अपना मिजाज बदल रहा है। बीते दिनों तेज हवाओं के साथ हुई हल्की बारिश और ओलावृष्टि के कारण जहां लोगों को गर्मी से निजात मिली थी। वहीं, बीते शुक्रवार को भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। इस दिन को इस सीजन का सबसे गर्म दिन माना जा रहा है।

43 डिग्री पार गया तापमान

प्रदेश के जिला ऊना में शुक्रवार को तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के कारण लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है। इससे पहले 23 मई, 2013 में ऊना का रिकॉर्ड तापमान 45.2 डिग्री दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि राजधानी शिमला का आज तक का रिकॉर्ड तापमान 27 मईस 2010 को 32.4 डिग्री सेल्सियस था। जबकि, अब राजधानी शिमला का भी अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जिस हिसाब की इस बार गर्मी पड़ रही है माना जा रहा है कि यह रिकॉर्ड टूट सकता है। हालांकि, प्रदेश के अन्य शहरों के तापमान में भी उछाल आया है। राज्य के दस शहरों का पारा 35 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया है। प्रदेश के जिला हमीरपुर के नेरी का तापमान 43.1, धौलाकुआं का 41.7 और बिलासपुर का भी 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:आप HRTC के हो इसलिए लिफ्ट दे दी: फिर नशा देकर कंडक्टर से लूटे 25 हजार

हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों तक जिला ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, बिलासपुर और मंडी के इलाकों में हीट वेव चल सकती है। मगर प्रदेश के उच्च पर्वतीय इलाकों में 21 मई तक हल्की बारिश हो सकती है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख