राजनीति

#यूटिलिटी

January 20, 2025

हिमाचल के लिए अगले सात दिन भारी, जमकर होगी बारिश-बर्फबारी

कई जिलों में बढ़ा शीतलहर का प्रकोप

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। आज से हिमाचल में बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने सात दिन तक प्रदेश भर के अधिकांश हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है।

ठंड ने बढ़ाई मुश्किलें

आपको बता दें कि पूरे हिमाचल में इस समय शीतलहर चल रही है। जिसका असर पूरे प्रदेश में हो रहा है। हिमाचल के पांच स्थानों का तापमान माइनस में चला गया है। ठंड ने लोगों की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। आने वाले कुछ दिनों में ठंड का स्तर ओर तेजी से बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहिब- जिन्हें कहा जाता है भूतों का थानेदार, चांदी के रथ पर हैं विराजमान

कब होगी बारिश-बर्फबारी?

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम करवट बदलेगा। इस दौरान आज से लेकर अगले सात दिन तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी का अनुमान है। विभाग की मानें तो 21 जनवरी और फिर 24 जनवरी को प्रदेश के मध्य व उच्च पर्वतीय कुछ स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। वहीं, 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश-बर्फबारी होगी। जबकि, निचले पहाड़ी मैदानी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

बर्फबारी ने बढ़ाई दुश्वारियां

विदित रहे कि, हाल ही में हुई बर्फबारी के कारण कुल्लू से लाहौल तक के क्षेत्रों में आम जनजीवन प्रभावित हुआ है। अटल टनल से आगे सोलंगनाला की आवाजाही बंद कर दी गई है। जलोड़ी दर्रा भी बंद है, जिसके कारण लोग पैदल यात्रा करने को मजबूर हैं। वहीं लाहौल स्पीति के कुछ क्षेत्रों में बिजली की समस्या गहरा गई है, कई सड़कें बंद हो गई हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कार में युवती के अपहरण का प्रयास, डेढ़ माह से पीछा कर रहे थे दो युवक

शीतलहर का बढ़ा प्रकोप

मौसम में आए इस बदलाव से हिमाचल के कई जिलों में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। प्रदेश के ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, मंडी, कांगड़ा, सोलन और अन्य क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है। ठंड ने लोगों को घरों के अंदर दुबकने को मजबूर कर दिया है। बर्फबारी और बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है, जिसके लिए प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

पर्यटकों कर रहे पहाड़ों का रुख

वहीं हिमाचल में हुई बर्फबारी और खराब मौसम पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है। पर्यटक ठंड और बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं।हिमाचल के खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। प्रदेश के अधिकांश होटलों में 60 से 70 फीसदी बुकिंग हो रही है। जिससे पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों के चेहरों पर रौनक छाई हुई है।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख