शिमला। हिमाचल प्रदेश में प्रचंड गर्मी का कहर जारी है। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी हीटवेव का असर नजर आ रहा है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। फिलहाल, इस गर्मी से राहत मिलने के आसार बहुत कम है।
नहीं मिलेगी गर्मी से राहत
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश आने की कोई संभावना नहीं है। ऐसे में पर्वतीय क्षेत्रों में और भी गर्मी बढ़ सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आने वाले पांच दिनों के लिए प्रदेशभर में लू जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: राष्ट्रपति को गैलेंटरी अवार्ड वापस करेगा पूर्व सैनिक .जाने पुरी खबर!
अभी और सताएगी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, 27 मई तक प्रदेश के सभी हिस्सों में तेज धूप खिलने के कारण पारा और चढ़ने का पूर्वानुमान है। गर्म हवा के कारण तापमान में और वृद्धि होगी। आने वाले दिनों में यह गर्म हवाएं लोगों को खूब सताएगी।
लू चलने का अलर्ट जारी
मौसम वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश के जिला ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, सोलन, सिरमौर, कांगड़ा व शिमला के कई स्थानों पर लू चलने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग द्वारा कुछ स्थानों पर लू चलने का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल सरकारी कर्मचारी ने लगा दी नदी में छलांग: खोजने में जुटे हैं लोग
स्कूल टाइमिंग में हुआ बदलाव
बता दें कि इन दिनों प्रदेश भर में गर्म लू चल रही है। मैदानी इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। वहीं, पहाड़ी इलाकों में भी लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं।
प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव चल रही हैं। प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ साथ पहाड़ों पर भी सूरज आग उगल रहा है। जिसके चलते स्कूल प्रशासन ने प्रदेश के जिला कांगड़ा और बिलासपुर में स्कूलों का समय बदल दिया गया है। वहीं, ऊना जिला में प्रशासन ने स्कूलों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।