राजनीति

#यूटिलिटी

June 3, 2025

हिमाचल में भारी बारिश-तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट, पर्यटकों के लिए भी एडवाइजरी जारी

लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather Update

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश के छह जिलों के लिए भारी बारिश और तेज तूफान को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

भारी बारिश का अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने यह अलर्ट चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति और किन्नौर जिलों के लिए है, जहां अगले दो दिनों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : मनीष की शहादत को सलाम- पति का इंतजार कर रही थी नविवाहिता, आज घर पहुंचेगी पार्थिव देह

पर्यटक को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग की इस चेतावनी को देखते हुए स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। लोगों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने, नदी-नालों के किनारे न जाने, और अनावश्यक यात्रा टालने की हिदायत दी गई है।

लगातार हो रहे बारिश

इस बीच, राजधानी शिमला में रविवार रात करीब तीन बजे से ही बारिश शुरू हो गई थी, जो सोमवार सुबह तक जारी रही। लगातार बारिश से मौसम सुहावना हो गया है, लेकिन इसके साथ ही तापमान में भी काफी गिरावट आई है। प्रदेश के कई शहरों में पारा गिरकर 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जो सामान्य से काफी कम है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : गर्लफ्रेंड करती थी ब्लैकमेल, तंग आकर अर्पित ने खत्म किया अपना जीवन- पॉकेट से मिला नोट

तापमान में गिरावट दर्ज

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान भी तापमान में गिरावट बने रहने की संभावना जताई है। बारिश और तेज हवाओं का असर ट्रैफिक और जनजीवन पर भी पड़ सकता है। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के बाधित होने और बिजली आपूर्ति में व्यवधान की आशंका जताई गई है।

तेज हवाएं करेंगी परेशान

कृषि विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करें और तेज हवाओं व बारिश के दौरान खेतों में काम करने से परहेज करें। प्रशासन ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन को सूचित करें, और मौसम से जुड़ी जानकारी के लिए केवल विश्वसनीय स्रोतों पर भरोसा करें।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख