#यूटिलिटी

November 5, 2024

हिमाचल में करवट बदलेगा मौसम, इस दिन से शुरू होगी बारिश-बर्फबारी, जानें डिटेल

शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बारिश ना होने के कारण सूखे जैसे हालात बन गए हैं। बारिश ने होने के कारण किसानों-बागवानों के चेहरों पर मायूसी छाई हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने मौसम में बदलाव आने की संभावना जताई है।

कब करवट बदलेगा मौसम?

मौसम विज्ञान केंद्र शिला के अनुसार, 8 नवंबर से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं। जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। यह भी पढ़ें : हिमाचल : पति ने रची झूठी कहानी, सच छिपा रहे ससुरालवाले- क्या हुआ भावना के साथ?

बारिश-बर्फबारी के आसार

IMD के अनुसार, 10 नवंबर को मौसम एक बार फिर करवट बदलेगा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 नवंबर को प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। इस दौरान कांगड़ा, चंबा और लाहौल-स्पीति के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।

हिमाचल में सूखे जैसे हालात

आपको बता दें कि बारिश ना होना कृषि और बागवानी के लिए अच्छे संकेत नहीं है। पिछले कुछ समय से प्रदेश के 6 जिलों में हल्की सी भी बारिश नहीं हुई है। इन जिलों में चंबा, हमीरपुर, सोलन, बिलासपुर, सिरमौर और कुल्लू जिला शामिल है। यह भी पढ़ें : हिमाचल में हुई पहली ऑनलाइन शादी, पोती ने पूरी की दादा की इच्छा

पहाड़ों पर नहीं बरस रहे बादल

विदित रहे कि हिमाचल में इस बार मानसून सीजन में सामान्य से कम बारिश हुई है। वहीं, अब मानसून की विदाई के बाद भी पहाड़ों पर बादल नहीं बरस रहे हैं। बारिश ना होने के कारण जल स्त्रोतों में पानी का स्तर कम होने लगा है। जिसके चलते किसान गेहूं की बुवाई नहीं कर पा रहे हैं। नवंबर का महीना शुरू हो गया है, लेकिन बारिश ना होने के तापमान सामान्य से अधिक है। हालात ये है कि लोगों को ठंड का अहसास नहीं हो रहा है।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख