नई दिल्ली। महंगाई के इस दौर में हर कोई पैसा कमाने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा है। लोग अपनी मेहनत पैसा ऐसी जगह इन्वेस्ट करना चाहते हैं- जहां उनका पैसा बढ़ता रहे। मगर बहुत सारे लोगों के साथ ऐसा होता है कि अच्छी कमाई होने के बावजूद वह सेविंग नहीं कर पाते हैं। इसका मुख्य कारण वो तमाम खर्चे हैं- जो कमाई से ज्यादा पहुंच जाते हैं।
पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा
ऐसे में यह बेहद जरूरी हो जाता है कि कमाई किए हुए पैसे के खर्च, सेविंग और इन्वेस्टमेंट के बीच तालमेल बनाया जाए। आज हम आपको ऐसा ही एक फॉर्मूला बताएंगे- जो कि आपके बहुत काम आ सकता है। साथ ही आपको पैसों की तंगी की समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: मां के हाथ से छूट कर नदी में बह गई मासूम, देखते रह गए लोग
कमाई को कर पाएंगे मैनेज
हम बात कर रहे हैं ट्रिपल अकाउंट फॉर्मूला की। इस फॉर्मूले से आप अपनी कमाई को मैनेज कर पाएंगे। कमाई और सेविंग्स में बैलेंस बना पाएंगे और आर्थिक तंगी की समस्या को भी खत्म कर पाएंगे। आइए जानते हैं क्या है ट्रिपल अकाउंट फॉर्मूला और यह फॉर्मूला काम कैसे करता है।
कमाई का रखें पूरा हिसाब
अगर तो आप नौकरीपेशा या व्यापार-कारोबार से जुड़े हैं तो हर महीने आपके बैंक खाते में पैसा आता ही होगा। यह पैसा आपके करंट अकाउंट में आता होगा। इसे हम पहला अकाउंट या
इनकम अकाउंट नाम दे सकते हैं। यह अकाउंट आपको आपके महीने की कमाई के बारे में बताता है। फिर चाहे वो मंथली सैलरी हो या फिर किसी अन्य जरिए से कमाया गया पैसा हो।
यह भी पढ़ें: हिमाचल की नारी शक्ति का शौर्य; जीते 29 मेडल, मां को मिला चांदी; बेटी ने झटका….
इस अकाउंट में आप अपनी महीने की कमाई का सारा पैसा डालें। इससे आपको इस बात का हिसाब रहेगा कि आखिर आपकी एक महीने की कुल आमदनी कितनी है। यानी आपको पूरा पता होगा कि आप कितनी कमाई करते हैं।
जेब खर्च आसानी से होगा मैनेज
इसी के साथ आपको हर महीने होंने वाले जरूरी खर्चों की लिस्ट बनानी होगी। उसके हिसाब से इस पर खर्च किए जाने वाली रकम का हिसाब बना लें। फिर इस रकम को दूसरे बैंक अकाउंट यानी
सपेंड अकाउंट में ट्रांसफर कर दें। इसी अकाउंट की राशि से पूरा खर्चा मैनेज करें। यह सपेंड अकाउंट आपको आपके खर्चे का पूरा ब्योरा देगा।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: एक माह बाद की थी तारीख, कुछ यूं गरीब के घर आई लक्ष्मी
पैसों की होगी ठीक-ठाक बचत
ट्रिपल अकाउंट फॉर्मूला का तीसरा स्टेप है
इन्वेस्टमेंट अकाउंट। एक बार जब आप इनकम अकाउंट और सेविंग अकाउंट में तालमेल बना लेंगे तब फिर आपको इन्वेस्टमेंट अकाउंट की तरफ ध्यान देना है। यानी आपको हर महीने की कमाई और खर्चे का हिसाब बनाकर बचे हुए पैसे को इन्वेस्ट करना है। अपनी कमाई का एक हिस्सा हर महीने इस अकाउंट में डालना है।
ध्यान रहे कि अपनी कमाई के पैसे को ऐसी जगह इन्वेस्ट करें-जहां से आपको शानदार रिर्टन हासिल हो। इससे यह फायदा होगा कि इन्वेस्ट किया गया पैसा आपके पास बचत के रूप में रहेगा और आपको जरूरत पड़ने पर काम में आएगा। हालांकि, शुरुआती दौर में ज्यादा पैसा इन्वेस्ट ना करें- इससे आपके बजट पर असर पड़ सकता है।
आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
अब आप समझ ही गए होंगे कि कैसे ट्रिपल अकाउंट फॉर्मूला से आप कमाई से लेकर निवेश तक का पूरा हिसाब रख पाएंगे। साथ ही कैसे अपने खर्चों के साथ कमाई का तालमेल बना पाएंगे। ट्रिपल अकाउंट फॉर्मूला आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा और आपको आपकी कमाई का पूरा ब्योरा मिल पाएगा।