राजनीति

#यूटिलिटी

May 10, 2025

भारत-पाक तनाव के बीच हिमाचल में ठप हुआ पर्यटन कारोबार, कैंसिल करवा रहे बुकिंग

हाई अलर्ट पर है हिमाचल, सीमा चौकियों पर बढ़ाई गई है चौकसी

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Tourism

शिमला। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की कायरना हरकता का भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया। जिसके बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। दोनों देशों की सीमाओं पर गोलीबारी हो रही है। पाकिस्तान लगातार ड्रोन हमले करने का प्रयास कर रहा है, जिन्हें भारतीय सेना हवा में ही धवस्त कर दे रही है। भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर हिमाचल के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है।

पर्यटक कैंसिल करवा रहे एडवांस बुकिंग

हिमाचल का कूल कूल मौसम होने के बाद भी पर्यटन हिमाचल आने से परहेज कर रहे हैं। पर्यटकों ने हिमाचल के होटलों में पहले से कर रखी एडवांस बुकिंग को भी कैंसिल कर दिया है या उसे होल्ड पर डाल दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार अधिक छुट्टियां होने के चलते भारी संख्या में पर्यटकों ने हिमाचल के होटलों में बुकिंग करवा कर रखी थी। लेकिन भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए अब यह पर्यटक अपनी बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें : भारत-पाक तनाव के बीच बॉर्डर पर मोर्चा संभाल सकते हैं अनुराग ठाकुर सहित यह प्रमुख हस्तियां

भारत पाक तनाव के बीच बंद हैं उड़ाने

भारत पाक तनाव के चलते जहां हवाई उड़ाने बंद हो गई हैं। वहीं सड़क मार्ग पर भी इसका असर पड़ रहा है। जिसके चलते भी पर्यटन हिमाचल नहीं पहुंच पा रहे हैं। हिमाचल के साथ लगते राज्यों के थोड़े बहुत ही पर्यटक हिमाचल पहुंच पा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले मई महीने में जब दूसरे राज्यों में भीषण गर्मी पड़ती थी, तब हिमाचल के 80 फीसदी होटल सैलानियों से पैक रहते थे, लेकिन इस बार भारत पाक तनाव के चलते ऐसा नहीं हो पा रहा है।

 

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की नापाक कोशिशों के बीच हिमाचल में हाई ALERT: सीमा पर चौकसी बढ़ी- छुट्टियां रद्द

पर्यटन कारोबारियों का बड़ा ऐलान

इस सब के बीच हिमाचल के पर्यटन कारोबारियों ने भी बड़ा ऐलान कर दिया है। पर्यटक कारोबारियों ने पर्यटकों को एडवांस में की बुकिंग राशि का रिफंड करने का ऐलान किया है। कारोबारियों का कहना है कि वह एक सप्ताह तक देखेंगे, अगर हालात सुधर जाते हैं तो ठीक है, अन्यथा सैलानियों की बुकिंग राशि उन्हें वापस कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें : भारत-पाक संघर्ष में हिमाचल का जवान शहीद, J&K के राजौरी में थे तैनात

अलर्ट पर है हिमाचल 

बता दंे कि भारत पाक के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए हिमाचल में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया है। हिमाचल में सरकारी विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की छुट्टियां कैंसिल कर दी गई हैं। प्रदेश के कई जिला में रात को ब्लैक आउट रखने के आदेश जारी किए गए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार अधिकारियों से अपडेट ले रहे हैं और उन्हें उचित दिशा निर्देश दे रहे हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख