#यूटिलिटी

May 31, 2024

हिमाचल में गर्मी का कहर: इस दिन होगी बारिश, यहां जानें पूरी डिटेल

शेयर करें:

शिमला। देश के कई राज्यों में गर्मी ने कहर बरपाया हुआ है। इस चिलचिलाती गर्मी से पहाड़ भी नहीं बच पाए हैं। हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी हीटवेव का असर नजर आ रहा है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मगर प्रदेश में आगामी कुछ दिनों में बारिश की संभावना है।

लू जैसे बने हुए हैं हालात

भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के कई इलाकों में प्राकृतिक जल स्त्रोतों के सूखने से जल संकट पैदा हो गया है। प्रदेश के ज्यादार जंगल भीषण आग की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस बार गर्मी ने प्रदेश में पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बारिश ना होने के कारण राज्य में लू जैसे हालात बने हुए हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल: सतलुज में समाया डंपर, चालक का नहीं मिला कोई सुराग

गर्मी ने बरपाया कहर

बता दें कि वीरवार को प्रदेश के आठ जिले लू की चपेट में रहे। प्रदेश के पहाड़ी जिलों में भी गर्मी का पारा बढ़ रहा है। चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर में भी तापमान ज्यादा दर्ज किया गया है। मगर यहां अभी लू जैसे हालात नहीं बने हैं।

इस दिन होगी बारिश

मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले दो से तीन दिन तक प्रदेशभर में हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान प्रदेश में मध्यवर्ती और ऊंचई वाले इलाकों में बारिश के साथ-साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत मिलेगी।

46 डिग्री पहुंचा अधिकतम तापमान

बीते कल प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान जिला ऊना में दर्ज किया गया है। कभी भी ऊना का तापमान 44 डिग्री से पार नहीं जाता था। मगर इस बार यह सामान्य तापमान से दो डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 46 डिग्री दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें: हिमाचल में थमा चुनाव प्रचार, वोटिंग के दिन वेतन समेत मिलेगी छुट्टी

टूटा 35 साल का रिकॉर्ड

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश की राजधानी की शिमला समेत कांगड़ा और सोलन में तापमान बढ़ने से पिछले 11 साल का रिकॉर्ड टूटा है। जबकि, धर्मशाला में 35 साल का रिकॉर्ड टूटा है। बीते कल राजधानी शिमला में 31 डिग्री से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमाल के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि बीते 24 घंटों में गर्मी ने प्रदेश में पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। राजधानी शिमला में साल 2006 के बाद कल इतना तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि, राजधानी में करीब आधे घंटे हुई बारिश के कारण तापमान में कमी आई है। बारिश होने से लोगों को कुछ राहत मिली है। उधर, ऊना में साल 2012 में जहां 45 डिग्री दर्ज किया गया था। वही अब पहली बार 46 डिग्री दर्ज किया गया है।

पेज पर जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख