राजनीति

#यूटिलिटी

April 20, 2025

सावधान ! हिमाचल में बारिश,तूफान और ओलावृष्टि का रेड अलर्ट जारी

कई जिलों में चल सकता है तेज तूफान

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Weather

शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट की चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी अगले 12 घंटे के लिए की गई है। इस दौरान हिमाचल के कुछ जिलों में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि और तेज तूफान चलेगा। आंधी की स्पीड 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों से एहतियात बतरने को कहा है।

रेड अलर्ट के बीच हुआ हिमपात

मौसम विभाग की चेतावनी के बीच किन्नौर और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात हुआ है। वहीं हमीरपुर में जोरदार अंधड़ चला। जिससे एक पेड़ गिरने से उसके नीचे दबने से एक महिला की भी मौत हो गई है। वहंी शिमला के कई क्षेत्रों के अलावा चंबा बिलासपुर में भारी ओलावृष्टि भी हुई है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है।  धर्मशालाए भुंतर और शिमला से रविवार को हवाई उड़ाने नहीं हुई।

 

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: जंगल में लकड़ियां बटोरने गई महिला पर गिरा पेड़, परिवार के जीने का सहारा छिन गया 

अगले 12 घंटे के लिए चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 12 घंटें के लिए चेतावनी जारी करते हुए भारी बारिशए ओलावृष्टि और तूफान चलने का रेड अलर्ट जारी किया। यह चेतावनी चंबा, कांगड़ा, शिमला, सोलन, हमीरपुर और बिलासपुर जिला को दी गई है। इस दौरान 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी तूफान चल सकता है। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की अपील की गई है।  प्रदेश में सोमवार सुबह नौ बजे तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद मौसम रहने की संभावना है।

 

यह भी पढ़ें : जयराम राज से एक ही जगह जमे अफसरों को हटाएगी सुक्खू सरकार, तबादलों का खाका तैयार

टिंकू नाला में एनएच-5 बंद

वहीं भूस्खलन से किन्नौर के टिंकू नाला में मलबा आने से एनएच.5 बंद हो गया। चंबा में भारी बारिश के बाद सलूणी.संघणी मार्ग पर जवांस के आगे नाला उफान पर आ गया। इसके बाद लोग अपनी जान को जोखिम में डाल कर नाला पार करते नजर आए।

 

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख