राजनीति

#यूटिलिटी

July 21, 2024

पत्नी के नाम पर घर खरीदने में है समझदारी, बचत समेत होंगे शानदार फायदे

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Property rule women name house buying benefits
नई दिल्ली। आखिर किस का सपना नहीं होता कि उसका खुद का एक घर हो। मगर खुद का घर खरीदना आसान काम भी नहीं होता है। छोटे सा घर खरीदने के लिए हर इंसान को दिन-रात कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। एक घर बनाने के लिए व्यक्ति को उसके जीवन की पूरी जमा पूंजी लगानी पड़ती है। हालांकि, घर खरीदने के बाद भी घर से जुड़े ऐसे कई काम होते हैं-जो लोगों को पूरे करने होते हैं। तब जाकर उन्हें घर का मालिकाना हक मिल पाता है। अगर आप भी नया घर बनाने जा रहे हैं तो यह लेख आपके काम का है। यह भी पढ़ें: दूध में भिगोकर खाएं काजू, सात दिनों में बदलाव आएगा नजर

महिलाओं के नाम पर खरीदे घर

बहुत सारे लोग होते हैं जो अपने घर की लक्ष्मी या ने अपनी पत्नी या मां के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदते हैं। मगर क्या आप जानते हैं ऐसा करने से उन्हें काफी फायदा होता है। यानी अगर कोई प्रॉपर्टी पुरुष के नाम पर खरीदता है उसे उससे ज्यादा फायदा उसे महिला के नाम पर वो प्रॉपर्टी खरीदने पर होता है।

टैक्स चुकाने में मिलती है छूट

इतना ही नहीं सरकार द्वारा उसे कुछ छूट दी जाती है। हम आपको बताएंगे कि महिलाओं के नाम पर घर खरीदने पर कितनी छूट मिलती है। जैसा कि हम जानते हैं भारत सरकार द्वारा महिलाओं को कई चीजों में छूट दी जाती है। ऐसे ही अगर कोई महिला अपने नाम पर प्रॉपर्टी खरीदती है या कोई महिला के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदता है-तो फिर ऐसे में रजिस्ट्री करने पर जो स्टैंप ड्यूटी चुकानी होती है उसमें छूट दी जाती है। यह भी पढ़ें: स्कूल से छुट्टी कर घर लौट रहे प्रिंसिपल को आया हार्ट अटैक, नहीं बची जा.न

कम चुकानी पड़ती है फीस

अलग अलग राज्यों में स्टैंप ड्यूटी पर छूट अलग-अलग प्रकार से दी जाती है। कई राज्यों में जो पुरुषों से स्टैम्प ड्यूटी की फीस ली जाती है- उसके मुकाबले महिलाओं को तीन चार फीसदी फीस कम चुकानी पड़ती है।

कम होता है इंटरेस्ट रेट

इसके अलावा महिलाओं के नाम पर प्रॉपर्टी खरीदने में इंटरेस्ट रेट में भी छूट मिलती है। बहुत सारे लोग ऐसे हैं जो घर खरीदने के लिए होम लोन लेते हैं। होम लोन के लिए लोगों को प्रिंसिपल अमाउंट के साथ इंटरेस्ट रेट लगातार EMI में देना होता है। लेकिन अगर होम लोन महिलाओं के नाम पर लिया जाता है तो बहुत से हाउसिंग फाइनेंस कंपनी ब्याज दर में छूट देती हैं। यह भी पढ़ें: हिमाचल की महिला ले जा रही थी नशे की खेप, साथ था हरियाणा का युवक अलग-अलग हाउसिंग फाइनेंस कंपनी अपने नियमों के अनुसार हाउस लोन में 0.5 फीसदी से 5 फीसदी तक की छूट देती है। इतना ही नहीं अगर कोई व्यक्ति किसी महिला के साथ जॉइंट ओनरशिप में घर लेता है तो उसे टैक्स में काफी छूट मिलती है।

कैसे मिलता है घर का मालिकाना हक?

किसी भी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक लने के लिए उस प्रॉपर्टी से जुड़े कई प्रकार के टैक्स चुकाने पड़ते हैं। ऐसे ही नए घर का मालिकाना हक भी यह प्रॉपर्टी टैक्स चुकाने के बाद ही मिलता है। साथ ही अगर आप किसी जमीन का मालिकाना हक हासिल करना चाहते हैं- तो इसके लिए आपको कुछ आधिकारिक दस्तावेज जमा करवाने पड़ते हैं।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख