#यूटिलिटी

March 21, 2024

हिमाचल: काम पर निकला शख्स नहीं लौटा वापस, परिवार में है अकेला कमाने वाला

शेयर करें:

नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला का एक व्यक्ति रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया है। व्यक्ति के लापता होने से उसके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। लापता व्यक्ति घर में अकेला कमाने वाला था। यह व्यक्ति पिछले चार दिन से लापता है। जिसकी तलाश में परिवार दर दर भटक रहा है। परिवार ने व्यक्ति की तलाश के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है।

चार दिन से लापता है जागर सिंह

मिली जानकारी के अनुसार सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह की सैंज पंचायत के लाजव गांव का रहने वाला जागर सिंह पिछले चार दिन से लापता है। यह व्यक्ति दिहाड़ी मजूदरी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था। बीते चार दिन पहले भी यह घर से मजदूरी करने के लिए घर से निकला था, लेकिन उसके बाद से वापस नहीं लौटा। जिससे परिवार की चिंताए बढ़ गई हैं।

परिवार में पत्नी के अलावा हैं 4 बेटियां और एक बेटा

स्थानीय निवासी यशपाल के अनुसार जागर सिंह पुश्तैनी घेहल पंचायत का रहने वाला है। वह पिछले 25 सालों से सैज पंचायत के लाजवा गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। उसके परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटियां और एक बेटा है। हालांकि परिजनों ने अभी तक पुलिस में जागर सिंह के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज नहीं करवाई है।

मजूदरी करने गए थे, नहीं लौटे वापस

वहीं लापता जागर सिंह की बेटी ने बताया कि उसके पिता चार दिन पहले मजदूरी करने के लिए त्यूनी गांव गए थे। उसके बाद से उनका पिता के साथ कोई संपर्क नहीं हुआ है। पिता के घर ना लौटने से परिवार काफी चिंतिंत है। बेटी के अनुसार परिवार में कमाने वाले अकेले उनके पिता ही है। पिता के अलावा उन्हें संभालने वाला कोई नहीं है।

पिता की तलाश के लिए सोशल मीडिया का लिया सहारा

परिवार ने जागर सिंह को ढूंढने में सोशल मीडिया से अपील की है। बेटी ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी उनके पिता के बारे में कोई भी जानकारी मिले तो, वह भाई गोपाल सिंह के मोबाइल 8091323516, प्रधान सैंज करतार सिंह 78074 70822 और यशपाल 82191 53527 के नंबर पर जानकारी दे सकते हैं।
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख